03 Aug 2026
Photo: AI
एक्सटेंशन कॉर्ड के मदद से हम एक साथ कई डिवाइस चला पाते हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि इसकी वजह से बिजली बिल बढ़ता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Amazon
लोगों को लगता है कि एक्सटेंशन कॉर्ड बिजली खाता है, लेकिन ऐसा नहीं है. इसके अंदर सिर्फ तार होते हैं, जो बिजली को दीवार के प्लग से आपके डिवाइस तक पहुंचाते हैं.
Photo: Amazon
चाहे आप टीवी को सीधे दीवार के प्लग में लगाकर इस्तेमाल करें या फिर एक्सटेंशन कॉर्ड से, दोनों ही स्थिति में बिजली की खपत लगभग एक जैसी होती है.
Photo: Amazon
अगर एक्सटेंशन कॉर्ड का केबल बहुत लंबा है, तो थोड़ा-बहुत पावर लॉस हो सकता है. लेकिन पूरे साल में इसका असर सिर्फ कुछ रुपये तक ही होता है.
Photo: Amazon
अगर आप एक्सटेंशन कॉर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उसका केबल मोटा हो. पतले तार वाला केबल बिजली को सही तरीके से नहीं संभाल पाता.
Photo: Amazon
अगर एक्सटेंशन कॉर्ड का केबल इस्तेमाल के दौरान गर्म हो रहा है, तो इसका मतलब है कि वह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है और उसे बदल देना चाहिए.
Photo: Amazon
अगर एक्सटेंशन कॉर्ड की इस दिक्कत पर ध्यान नहीं दिया गया, तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है. इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का एक्सटेंशन कॉर्ड ही इस्तेमाल करें.
Photo: Amazon
अगर आपको सेफ एक्सटेंशन कॉर्ड खरीदना है, तो खरीदते समय मोटे केबल वाला और अच्छी क्वालिटी का एक्सटेंशन कॉर्ड चुनें. इसे सबसे सेफ माना जाता है.
Photo: Amazon
एक्सटेंशन कॉर्ड सिर्फ बिजली को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाता है. यह खुद बिजली की खपत नहीं करता, इसलिए इससे बिजली बिल नहीं बढ़ता.
Photo: Amazon