क्या रीसेंट ऐप्स बंद करने से बढ़ती है बैटरी लाइफ? ये है सच्चाई

6 June 2026

Photo: AI

बैटरी लाइफ का सच

कई लोगों को लगता है कि अगर फोन की बैटरी कम हो रही है, तो रीसेंट ऐप्स को हटाकर बैटरी ज्यादा देर तक चलाई जा सकती है. आइए जानते हैं कि यह सच है या एक गलतफहमी.

Photo: Pexels

ऐप बंद करने के बाद

जैसे ही आप किसी ऐप को बंद करते हैं, फोन उसे स्लीप मोड में डाल देता है. ऐसे में वह ऐप आमतौर पर बैटरी की बिल्कुल भी खपत नहीं करता.

Photo: Pexels

फोन है स्मार्ट

आज के स्मार्टफोन काफी एडवांस हो चुके हैं. ऐप बंद होने के बाद फोन उसके लिए बेवजह RAM और प्रोसेसर का इस्तेमाल नहीं करता, जिससे बैटरी की बचत होती रहती है.

Photo: Pexels

बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम

स्मार्टफोन में एक स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम होता है, जो तय करता है कि कब और कितनी बैटरी इस्तेमाल करनी है.

Photo: Pexels

ऐप्स पर नज़र रखें

कुछ ऐप्स बंद होने के बाद भी बैकग्राउंड में काम करते रहते हैं. ऐसे ऐप्स की पहचान करके उन्हें सेटिंग्स से बंद करना बेहतर होता है.

Photo: Pexels

बैकग्राउंड रिफ्रेश बंद करें

बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश फीचर बंद करने से कई ऐप्स बैकग्राउंड में डेटा अपडेट नहीं कर पाते, जिससे बैटरी की खपत कम हो सकती है.

Photo: Pexels

रीसेंट ऐप्स का असर

रीसेंट ऐप्स को बार-बार हटाने से बैटरी लाइफ में कोई खास फर्क नहीं पड़ता. कई मामलों में ऐप को दोबारा खोलने में ज्यादा बैटरी की खपत बढ़ सकती है.

Photo: Pexels

Read Next