25 May 2026
Photo: PTI
दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंच रहा है. ऐसे में पुलिस अधिकारियों को गर्मी से बचाने के लिए नए AC हेलमेट का ट्रायल रन किया जा रहा है.
Photo: PTI
यह हेलमेट सामान्य कंप्रेसर का इस्तेमाल नहीं करता. इसके अंदर थर्मो-कूलिंग टेक्नोलॉजी लगी है, जिसकी मदद से यह गर्म हवा को अंदर खींचकर कूलिंग प्लेट्स से ठंडा करता है.
Photo: PTI
दिल्ली पुलिस ने इस हाई-टेक हेलमेट का ट्रायल नई दिल्ली के तीन मूर्ति राउंडअबाउट के पास शुरू कर दिया है.
Photo: PTI
इस सोलर-पावर्ड AC हेलमेट की मदद से पुलिस अधिकारी बाहर के तापमान की तुलना में लगभग 8 से 12 डिग्री तक ठंडक महसूस कर सकते हैं. इससे हीटवेव के दौरान काफी राहत मिलेगी.
Photo: PTI
इस हाई-टेक AC हेलमेट का ऊपरी हिस्सा प्लास्टिक का बना हुआ है. इसके साथ आई-प्रोटेक्शन शील्ड भी दी गई है. वजन की बात करें तो यह लगभग 500 ग्राम तक का हो सकता है.
Photo: PTI
कूलिंग हेलमेट के साथ पुलिस अधिकारियों को पोर्टेबल बैटरी फैन, पानी की बोतल और ORS भी दिया गया है, ताकि वे हाइड्रेट रख सकें.
Photo: PTI
यह AC हेलमेट सोलर पावर और बैटरी दोनों से चल सकता है. बैटरी को हेलमेट में लगाने के बजाय पुलिस अधिकारियों की कमर पर लगाया जाता है, जिससे हेलमेट का वजन न बढ़े.
Photo: PTI
लोग दिल्ली पुलिस विभाग की तारीफ कर रहे हैं कि वे इतनी भीषण गर्मी में अपने अधिकारियों का अच्छा ख्याल रख रहे हैं.
Photo: PTI