सावधान! दिल्ली में गीजर फटने से एक की मौत, ब्लास्ट से पहले दिखाता है ये साइन

9 Feb 2026

Photo: Unsplash

दिल्ली में गीजर ब्लास्ट होने की वजह से एक शख्स की मौत हो गई है. यह घटना दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में हुई है.

Photo: Amazon.in

गीजर फटने के इस हादसे में पति की मौत हो गई है. पत्नी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है. 

Photo: AI Generated

सर्दियों में वॉटर हीटर या कहें कि गीजर का अधिकतर घरों में यूज होता है. ऐसे में गीजर को लेकर कुछ सावधानी बरतनी चाहिए और गीजर ब्लास्ट से पहले कुछ साइन नजर आते हैं.

Photo: AI Generated

पुलिस ने बताया कि गीजर की वजह से घर में भीषण आग गई थी. इसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और घर वालों को रेस्क्यू किया गया.

Photo: Unsplash

आमतौर पर गीजर फटने की वजह उसमें तेज प्रेशर बनना या गैस गीजर में कोई फॉल्ट आना है. 

Photo: Amazon.in

पुलिस ने बताया की इलेक्ट्रोनिक गैजेट ब्लास्ट होने की वजह से घर में आग लगी है. हालांकि गैजेट का नाम नहीं बताया है.

Photo: Amazon.in

गीजर फटने से पहले उसमें कुछ साइन नजर आने लगते हैं. पहला गीजर से पानी टपकने लगेगा. दूसरा गीजर से तेज आवाज आने लगे या फिर उसके एरर कोड. 

Photo: Amazon.in

मॉडर्न गीजर में सेफ्टी का ज्यादा ध्यान रखा जाता है और गड़बड़ी होने पर वे डिस्प्ले पर एरर कोड दिखाते हैं. 

Photo: Amazon.in

एरर कोड को इंटरनेट पर चेक कर लें कि उसका क्या मतलब है. इससे आप अपने गीजर को फटने से बचा सकते हैं. 

Photo: Unsplash

Read Next