5 May 2026
Photo: AI
रिपोर्ट के मुताबिक, 3 मई 2026 को दिल्ली के विवेक विहार में AC के ब्लास्ट से 9 लोगों की जान चली गई. जिनमें 5 लोग एक ही परिवार के थे.
Photo: Pexels
गर्मियों के मौसम से पहले अपने AC की सर्विस जरूर करवाएं. क्योंकि इस समय इसका इस्तेमाल ज्यादा होता है. तकनीशियन से गैस लीकेज और कंप्रेसर की जांच जरूर कराएं.
Photo: Pexels
वोल्टेज का उतार चढ़ाव AC के कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव डालता है. इससे बचने के लिए एक भरोसेमंद वोल्टेज स्टेबलाइज़र जरूर लगवाएं. खासकर जहां वोल्टेज की समस्या रहती है.
Photo: Pexels
एयर कंडीशनर में गैस लीक पर ध्यान रखें. अगर गैस खत्म हो जाती है, तो कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ता है. जिससे ओवरहीटिंग या ब्लास्ट का खतरा बढ़ सकता है.
Photo: Pexels
घर की वायरिंग के समय ध्यान रखें कि हाई क्वालिटी वायर का इस्तेमाल हो. स्पार्क या शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए MCB जरूर लगवाएं, जिससे दुर्घटना का खतरा कम हो सके.
Photo: Pexels
AC को लंबे समय तक लगातार न चलाएं. बीच-बीच में ब्रेक दें, ताकि ओवरहीटिंग न हो और कंप्रेसर पर दबाव कम रहे.
Photo: Pexels
AC की आउटडोर यूनिट के आसपास की जगह साफ रखें. उसके पास कोई सामान न हो, ताकि हवा का सही बना रहे और यूनिट ठंडी रहे.
Photo: Pexels
परिवार के लोगों को खतरे के संकेत पहचानना सिखाएं, जैसे प्लास्टिक जलने की बदबू, स्पार्क, सॉकेट से धुआं निकलना. ऐसी स्थिति में तुरंत मेन पावर बंद करें.
Photo: Pexels
घर में कम से कम दो एग्जिट रास्ते जरूर रखें, ताकि किसी भी इमरजेंसी में आसानी से बाहर निकला जा सके. बालकनी पर ग्रिल ऐसी हो जिसे जरूरत पड़ने पर खोला जा सके.
Photo: Pexels