26 May 2026
Photo: Unsplash
साइबर ठगी के आए दिन नए-नए केस पढ़ने को मिल रहे हैं. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक साइबर ठग भोले-भाले लोगों को शिकार बना रहे हैं.
Photo: Unsplash
साइबर स्कैमर्स अलग-अलग ट्रिक का इस्तेमाल करके लोगों के बैंक खाते में सेंधमारी करने की कोशिश करते हैं.
Photo: Unsplash
साइबर ठगों से बचाव के तरीके खुद भारत सरकार के मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी ने पोस्ट करके जानकारी दी है.
Photo: Unsplash
साइबर स्कैम्स से बचाव के लिए जरूरी है कि OTP और पासवर्ड को किसी भी शख्स के साथ शेयर ना करें.
Photo: Unsplash
पुलिस या बैंक के कॉल हमेशा वेरिफाई करें. अन्यथा कॉल काट दें.
Photo: Unsplash
सोशल मीडिया पर नजर आने वाले विज्ञापन पर यकीन करने से पहले उसको वेरिफाई कर लें.
Photo: Unsplash
ऑनलाइन नजर आने वाले ऑफर्स पर कभी भी आंख बंद करके यकीन ना करें. पहले उसको कंफर्म करें.
Photo: Unsplash
अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें. ऐसे मैसेज को ब्लॉक भी कर सकते हैं.
Photo: Unsplash
अनजान लोगों के आने वाले वीडियो कॉल को नजर अंदाज करना चाहिए.
Photo: Unsplash
साइबर ठगी होने पर तुरंत उसकी रिपोर्ट करनी चाहिए. इसके लिए 1930 पर कॉल करें.
Photo: AI Generated