'तू महिला को अश्रील वीडियो भेजता है', डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 1.43 करोड़
13 April 2026
Photo: Unsplash
साइबर ठगों ने आखिर में जाकर बुजुर्ग विक्टिम के बैंक खाते से 1.43 करोड़ रुपये उड़ा लिए हैं. फिर विक्टिम ने पुलिस कंप्लेंट दर्ज कराई.
Photo: AI Generated
जानकारी के मुताबिक, साइबर ठगों ने 2 अप्रैल को बुजुर्ग को फोन कॉल किया. इसके बाद उनको बताया कि वह TRAI से कॉल कर रहे है .
Photo: Unsplash
आरोपी ने विक्टिम पर झूठे आरोप लगाए और कहा कि मुंबई में उनके आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड नंबर यूज हो रहा है. उस नंबर से एक महिला को अश्लील फोटो भेजे जा रहे हैं.
Photo: Unsplash
फिर दूसरे शख्स का कॉल आया है, जिसने खुद को मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच का जांच अधिकारी बताया. फिर वीडियो कॉल की गई.
Photo: Unsplash
बुजुर्ग को झांसे में फंसाने के लिए उनके एटीएम कार्ड की जानकारी दी. फिर कहा कि उनका नाम मनी लाउंड्रिंग के केस में शामिल है, जो पूरी तरह से फेक आरोप है.
Photo: AI Generated
फिर विक्टिम को इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर गिरफ्तारी का एक सम्मन भी भेजा दिया गया. इसके बाद विक्टिम को लगा कि यह पूरा मामला असली है.
Photo: AI Generated
विक्टिम बुजुर्ग को ऑनलाइन जांच में सहयोग करने को कहा, जिसके लिए विक्टिम राजी हो गए.
Photo: AI Generated
फिर साइबर ठगों ने अपनी साजिश को अंजाम दिया और विक्टिम से बैंक डिटेल्स और उनकी फैमिली की डिटेल्स मांगी.
Photo: AI Generated
फिर साइबर ठगों ने जांच के नाम पूरी रकम एक बैंक खाते में ट्रांसफर करने को कहा. विक्टिम ने घबराहट में आकर रुपये ट्रांसफर कर दिए.
Photo: AI Generated
साथ ही विक्टिम को सलाह दी गई कि अगर बैंक वाले इसके बारे में पूछे तो बोल देना कि बेटा जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है, उसे ट्रांसफर कर रहे हैं.
Photo: Unsplash
इसके बाद आरोपियों के नंबर बंद हो गए, विक्टिम को फिर जाकर समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं.