15 May 2026
Photo: AI
2024 की NCRB रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में होने वाले फिजिकल क्राइम कम हुए हैं, लेकिन उनकी जगह अब साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी तेजी से बढ़ रहे हैं.
Photo: Pexels
NCRB 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में क्राइम के मामलों में करीब 6% की कमी आई है. 2023 में यह आंकड़ा 62.4 लाख था, जो 2024 में घटकर 58.8 लाख हो गया.
Photo: Pexels
रिपोर्ट में बताया गया है कि अपराध का तरीका बदल रहा है. साइबर क्राइम के मामलों में 18% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. साल 2024 में 1,01,928 साइबर क्राइम केस दर्ज किए गए.
Photo: Pexels
साइबर क्राइम के कुल मामलों में लगभग 73% केस सिर्फ ऑनलाइन ठगी से जुड़े हैं. इसके अलावा ऑनलाइन हैरेसमेंट और ब्लैकमेलिंग जैसे मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं.
Photo: Pexels
रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियस अपराधों में गिरावट देखने को मिली है. मर्डर के मामलों में 2.4% की कमी आई है, जबकि अपहरण के मामलों में 15.4% की गिरावट दर्ज की गई है.
Photo: Pexels
साइबर अपराधियों का मकसद आपके बैंक अकाउंट तक पहुंच बनाना होता है, ताकि वे आपके पैसे चुरा सकें. एक छोटी सी गलती आपके खाते को खाली कर सकती है.
Photo: Pexels
तेलंगाना में साइबर क्राइम के मामलों में 50% से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राज्य में सिर्फ साइबर क्राइम के 27,230 मामले दर्ज हुए हैं.
Photo: Pexels