27 July 2026
Photo: AI
आज के समय में साइबर क्राइम के जाल में कोई भी आसानी से फंस सकता है. कई लोगों को पता ही नहीं होता कि ऐसे समय में क्या करना चाहिए. आइए जानते है.
Photo: Pexels
साइबर क्राइम का शिकार होने के बाद अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप का इंटरनेट तुरंत डिसकनेक्ट कर दें. इससे हैकर का आपके डिवाइस तक एक्सेस रुक सकता है.
Photo: Pexels
अगर आपके बैंक अकाउंट या कार्ड की डिटेल्स से जुड़ा साइबर क्राइम हुआ है, तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और अकाउंट को सेफ कराएं, ताकि आगे कोई फ्रॉड न हो सके.
Photo: Pexels
सबसे जरूरी कदम है कि घटना की तुरंत शिकायत दर्ज करवाएं. इससे आपके पैसे कहां गए हैं, उन्हें ट्रैक करने में मदद मिल सकती है और पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
Photo: Pexels
साइबर क्राइम होने पर जल्दी शिकायत दर्ज करने के लिए cybercrime.gov.in पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां आप अपनी कंप्लेंट ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं.
Photo: Pexels
अगर आपके अकाउंट से पैसे निकल गए हैं, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं.
Photo: Pexels
साइबर क्राइम का शिकार होने के बाद कई लोगों को समझ नहीं आता कि क्या करें. ऐसे में अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से मदद जरूर लें.
Photo: Pexels
साइबर क्राइम होने के बाद अपने सभी अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदल दें, ताकि आगे कोई आपके अकाउंट को हैक न कर सके.
Photo: Pexels
अपनी सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए सभी जरूरी अकाउंट्स में 2-स्टेप वेरिफिकेशन चालू कर दें. इससे आपके अकाउंट की सुरक्षा और मजबूत हो जाती है.
Photo: Pexels