AC के बगल में लगा पर्दा, कहीं बर्बाद न कर दे आपके पैसे

1 Aug 2026

Photo: AI

इंस्टॉलेशन में गलती?

घर में एयर कंडीशनर (AC) इंस्टॉल करवाते समय अक्सर लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते, जिसकी वजह से हजारों रुपये का नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Photo: Pexels

पर्दा कैसे खतरनाक?

स्प्लिट AC के बगल में अगर पर्दा लगा हो और वह एयर इनटेक वेंट से चिपक जाता है, तो इसकी वजह से नया AC भी जल्दी खराब हो सकता है.

Photo: Pexels

कूलिंग हो जाएगी कम

जब पर्दा एयर इनटेक वेंट से चिपक जाता है, तब AC को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. कम हवा मिलने की वजह से कूलिंग पर भी बहुत ज्यादा असर पड़ता है.

Photo: Pexels

बढ़ने लगता है बिजली बिल

जब AC पर ज्यादा लोड पड़ता है, तो बिजली की खपत भी बढ़ जाती है. इसका सीधा असर आपके बिजली के बिल पर देखने को मिल सकता है.

Photo: Pexels

बर्फ जम सकती है

AC के अंदर की कॉइल्स बहुत ठंडी होती हैं, जिनसे टकराकर हवा ठंडी होती है. लेकिन जब हवा ही ब्लॉक हो जाए, तो कॉइल्स पर बर्फ जम सकती है.

Photo: Pexels

फैन का मोटर खराब

अगर लंबे समय तक पर्दा AC के वेंट से चिपका रहता है, तो इससे फैन का मोटर भी खराब हो सकता है. ऐसे में रिपेयर पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है.

Photo: Pexels

कंप्रेसर पर लोड

AC को लगातार परदे से एयर इनटेक ढककर चलाया जाए, तो कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ने लगता है. इससे बिजली का बिल बढ़ सकता है और AC खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है.

Photo: Pexels

कैसे बचाएं AC को?

एयर कंडीशनर इंस्टॉल करते समय ध्यान रखें कि पर्दा कहीं AC के एयर इनटेक से चिपक तो नहीं रहा. इससे ऐसी परेशानियों से बचा जा सकता है.

Photo: Pexels

परदे को बांधकर रखें

अगर आप AC की जगह नहीं बदल सकते, तो AC चलाते समय परदे को बांधकर रखें, ताकि वह एयर इनटेक को ब्लॉक न करे और किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके.

Photo: Pexels

Read Next