बारिश में कूलर नहीं देगा ठंडी हवा! ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

26 June 2026

Photo: AI

बारिश में कूलर बेकार?

गर्मियों में कूलर बहुत अच्छे से काम करता है, लेकिन बारिश के मौसम में अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाए तो ठंडक कम मिलती है.

Photo: Amazon

पानी का पंप बंद करें

बारिश में कूलर चलाते समय वॉटर पंप बंद रखें, क्योंकि हवा में पहले से ही काफी नमी होती है. पंप चालू रखने से कमरे में और ज्यादा नमी हो जाती है और घुटन महसूस होने लगती है.

Photo: Amazon

खिड़की, दरवाजे खुले रखें

कूलर चलाते समय खिड़की और दरवाजे थोड़ा खुले रखें, ताकि कमरे की नमी बाहर निकल सके और ताजी हवा आती रहे.

Photo: Amazon

कूलर तेज स्पीड पर चलाएं

बारिश के मौसम में कूलर के फैन की स्पीड हाई रखें. इससे हवा का फ्लो अच्छा रहेगा, पसीना जल्दी सूखेगा और उमस कम महसूस होगी.

Photo: Amazon

टैंक खाली रखें

वॉटर टैंक में पानी जमा न रहने दें. बारिश के मौसम में टैंक को सूखा रखें, नहीं तो उसमें से बदबू आने लगती है.

Photo: Amazon

कूलिंग पैड की सफाई करें

बारिश में कूलिंग पैड को साफ और सूखा रखें. अगर पैड में लंबे समय तक पानी भरा रहेगा, तो उसमें बदबू आ सकती है और पैड भी खराब हो सकता है.

Photo: Pexels

कूलर खिड़की के पास रखें

कोशिश करें कि कूलर को खिड़की के पास रखें, ताकि बाहर की ताजी हवा आसानी से अंदर आए और कमरे में बेहतर एयर फ्लो बना रहे.

Photo: Pexels

सीलिंग फैन का इस्तेमाल 

कूलर को हाई स्पीड पर और सीलिंग फैन को लो स्पीड पर चलाएं. इससे ठंडी हवा पूरे कमरे में अच्छी तरह फैलती है और ज्यादा राहत मिलती है.

Photo: Pexels

Read Next