30 June 2026
Photo: AI
कूलर इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स को लगता है कि अगर वो पानी की टंकी में सिर्फ बर्फ भर देंगे, तो उन्हें AC जैसी ठंडी हवा मिलेगी. आइए जानते हैं इसके पीछे का सच.
Photo: Amazon
सही से ठंडा करने के लिए पानी का लगातार बहाव जरूरी होता है. अगर टैंक में ज्यादा बर्फ डाल दी जाए, तो पानी का फ्लो कम हो सकता है.
Photo: Pexels
कूलर पानी के भाप बनने से ठंडी हवा देता है. सिर्फ बर्फ डालने से यह प्रोसेस सही तरीके से नहीं हो पाता, इसलिए AC जैसी कूलिंग नहीं मिलती.
Photo: Amazon
कूलर के अंदर लगा पंप पानी को लगातार चलाने के लिए बनाया जाता है. अगर पानी का फ्लो कम हो जाए, तो पंप ओवरहीट होकर खराब भी हो सकता है.
Photo: Pexels
टैंक में रखी बर्फ को पिघलने में काफी समय लग सकता है. जिससे कूलिंग भी स्लो हो जाती है.
Photo: Amazon
बर्फ को सीधे कूलर के टैंक में नहीं डालना चाहिए. कई कूलर में आइस डालने के लिए अलग सेक्शन दिया जाता है. बर्फ हमेशा उसी में डालें.
Photo: Pexels
अगर ज्यादा ठंडी हवा चाहिए, तो टैंक में करीब 80% पानी और 20% बर्फ का कॉम्बिनेशन रखें. इससे कूलिंग बेहतर मिल सकती है.
Photo: Pexels
सिर्फ बर्फ डालने से काम नहीं चलेगा. अच्छी कूलिंग के लिए कमरे में क्रॉस वेंटिलेशन भी होना चाहिए. इससे गर्मी में कूलर ज्यादा बेहतर तरीके से ठंडी हवा देता है.
Photo: Amazon