कूलर खरीदने का है प्लान? तो धोखे से बचें! ये 8 टिप्स दिलाएंगे AC जैसी कूलिंग

27 Apr 2026

Photo: AI

क्या है पूरा मामला?

इस गर्मी में कूलर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. गर्म मौसम से बचने के लिए कूलर एक बढ़िया विकल्प बन जाता है. लेकिन खरीदने से पहले इन बातों को जरूर जान लें.

Photo: Amazon 

रूम का साइज नापें

कोई भी बड़ा कूलर नहीं खरीदना है. कमरे के साइज के हिसाब से कूलर लेना चाहिए. जैसे बेडरूम के लिए पर्सनल कूलर बढ़िया होता है. हॉल के लिए डेजर्ट कूलर सबसे अच्छा रहता है.

Photo: Amazon

हनीकॉम्ब पैड जरूरी

कूलर का असली काम हवा में नमी लाना होता है. इसके लिए उसमें लगे हनीकॉम्ब पैड अच्छे होने चाहिए, जिससे कूलिंग बेहतर मिलती है.

Photo: Amazon

आइस चैंबर जरूरी

अपने कूलर को और असरदार बनाने के लिए देखें कि उसमें आइस चैंबर है या नहीं. इसकी मदद से आप बर्फ डालकर ज्यादा ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं.

Photo: Amazon

ऑटो-फिल नोजल जरूरी

अगर आपको बार-बार पानी भरना पसंद नहीं है. तो ऑटो-फिल नोजल वाला कूलर लें. इसमें पाइप कनेक्ट करते ही पानी अपने आप भरता रहता है.

Photo: Amazon

एयर थ्रो की जांच करें

कूलर की एयर थ्रो जरूर जांचें. लगभग 20-30 फीट तक अच्छा एयर फ्लो होना चाहिए. ताकि ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल सके.

Photo: Amazon

डस्ट फिल्टर वाला मॉडल चुनें

गर्मियों में धूल बहुत ज्यादा उड़ती है. जिससे सेहत पर असर पड़ सकता है. इसलिए एयर फिल्टर वाला कूलर ही चुनें.

Photo: Amazon

जरूरी बात ध्यान रखें

एयर कूलर को सही तरीके से काम करने के लिए वेंटिलेशन चाहिए. इसे हमेशा खिड़की के पास रखें. ताकि यह बाहर की हवा लेकर कमरे को बेहतर तरीके से ठंडा कर सके.

Photo: Amazon

Read Next