चीनी कैमरों को बाहर का रास्ता! अब Made in India CCTV का राज
2 Apr 2026
Photo: AI
क्या है पूरा मामला?
भारत ने सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कई चीनी CCTV कैमरों पर सख्ती दिखाई है. TP-Link और Hikvision जैसी कंपनियों के कैमरों को लेकर डेटा लीक और सिक्योरिटी रिस्क की चिंता थी.
Photo: Pexels
कौन से CCTV कैमरे हैं बेस्ट
भारत की CCTV कैमरा कंपनियों ने अब अपने दम पर बेहतर विकल्प पेश किए हैं. Made in India कैमरे सभी जरूरी टेस्ट पास करके ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद माने जा रहे हैं.
Photo: Pexels
कौन से कैमरे लेने चाहिए
अगर आप भी बैन के बाद सोच रहे हैं कि कौन से CCTV कैमरे इंस्टॉल करें, तो यहां कुछ बेहतरीन ब्रांड्स दिए गए हैं.
Photo: Pexels
CP PLUS CP-Z43K
यह एक हाई परफॉर्मेंस कैमरा है जिसमें 4MP कैमरा मिलता है और यह 2K HD रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है. इसमें फेसियल रिकग्निशन और लगभग 360 डिग्री व्यू मिलता है.
Photo: Amazon
Qubo Smart Cam 360
यह कैमरा Hero Group द्वारा डिजाइन किया गया है. इसमें AI डिटेक्शन पर खास फोकस किया गया है. इसमें प्रिसीजन डिटेक्शन फीचर मिलता है.
Photo: Amazon
Prama PT
इस कैमरे में अच्छा नाइट विजन और 2MP कैमरा मिलता है. इसमें पैन और टिल्ट कंट्रोल दिया गया है, जो इसे घर और छोटे दुकानों के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाता है.
Photo: Amazon
Godrej Spotlight 3
इस कैमरे में 3MP कैमरा और HD सपोर्ट मिलता है. इसे खास तौर पर डेटा प्राइवेसी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें स्मार्ट ट्रैकिंग सिस्टम और 360 डिग्री पैन और टिल्ट ऑप्शन भी मिलता है.