19 July 2026
Photo: AI
दो एक्सटेंशन कॉर्ड को जोड़कर इस्तेमाल करना मुमकिन है, लेकिन इसे सेफ तरीका नहीं माना जाता. आइए जानते हैं इसके बारे में
Photo: Amazon
दो एक्सटेंशन कॉर्ड जोड़ने पर बिजली को ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है. अगर ज्यादा लोड हो तो तार गर्म होने लगते हैं, जिससे नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है.
Photo: Amazon
अगर दोनों एक्सटेंशन कॉर्ड अच्छी क्वालिटी के नहीं हैं या उन पर ज्यादा लोड है, तो वे ज्यादा गर्म होकर शॉर्ट सर्किट या आग लगने की वजह बन सकते हैं.
Photo: Amazon
हीटर, एसी, गीजर, माइक्रोवेव या इंडक्शन जैसे ज्यादा बिजली खींचने वाले सामान को दो एक्सटेंशन कॉर्ड जोड़कर कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
Photo: Amazon
लंबी वायर होने की वजह से बिजली का वोल्टेज थोड़ा कम हो सकता है. इससे कुछ अप्लायंसेज ठीक से काम नहीं करते है.
Photo: Amazon
दो एक्सटेंशन कॉर्ड जोड़ने वाली जगह पर प्लग ढीला हो सकता है. इससे स्पार्किंग हो सकती है और बिजली का खतरा भी बढ़ सकता है.
Photo: Amazon
अगर मजबूरी में इस्तेमाल करना पड़े, तो मोटी वायर और अच्छी क्वालिटी वाला एक्सटेंशन कॉर्ड ही लें. सस्ता और खराब कॉर्ड जल्दी खराब हो सकता है.
Photo: Amazon
अगर वायर छोटी पड़ रही है, तो दो एक्सटेंशन जोड़ने की बजाय सही लंबाई वाला एक ही एक्सटेंशन कॉर्ड इस्तेमाल करना ज्यादा सेफ रहता है.
Photo: Amazon
दो एक्सटेंशन कॉर्ड जोड़ना रोज़ का काम नहीं होना चाहिए. इसे सिर्फ थोड़े समय के लिए और कम लोड वाले अप्लायंसेजों के साथ ही इस्तेमाल करें. इससे जोखिम कम रहता है.
Photo: Amazon