7,499 रुपये में 150 इंच का 'स्मार्ट टीवी', भारत में लॉन्च हुए नए प्रोजेक्टर

16 April 2026

Photo: Amazon.in

भारत में दो मिनी प्रोजेक्टर लॉन्च हुए हैं. BoAT ने बजट फ्रेंडली मिनी प्रोजेक्टर को लॉन्च किया है, जिनके नाम  CineHead M1 और CineHead E1 हैं. 

Photo: Amazon.in

ब्रांड का दावा है कि मिनी प्रोजेक्टर्स के दोनों ही मॉडल 150 इंच का प्रोजेक्शन तैयार कर सकते हैं. इसकी मदद से घर की किसी भी दीवार पर 150 इंच का स्क्रीन का एक्सपीरियंस कर सकेंगे. 

Photo: Amazon.in

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का लाइव क्रिकेट मैच देखना हो या फिर नेटफ्लिक्स की कोई मूवी या वेब सीरीज देखना हो. अधिकतर लोग बड़ी स्क्रीन पर उसका आनंद लेना चाहते हैं.

Photo: Amazon.in

BoAT के दोनों ही मिनी प्रोजेक्टर एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्ट UI के साथ आते हैं. इनमें OTT ऐप्स, वायरलेस स्क्रीन मिररिंग, वाफाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है. 

Photo: Amazon.in

CineHead M1 की कीमत 10,999 रुपये है. वहीं CineHead E1 की कीमत  7499 रुपये है. दोनों मॉडल्स को ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया से खरीदा जा सकेगा. 

Photo: Amazon.in

CineHead M1 मिनी प्रोजेक्टर के फीचर की बात करें तो इसमें फुल एचडी पिक्चर क्वालिटी मिलती है. इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब आदि ऐप्स मिलते हैं.

Photo: Amazon.in

CineHead M1 में ऑटो फोकस का सपोर्ट दिया गया है. इसमें 6W के स्पीकर दिए गए हैं. साथ ही में वाईफाई, ब्लूटूथ,HDMI का सपोर्ट दिया है. 

Photo: Amazon.in

CineHead E1 एंड्रॉयड 13 बेस्ड यूजर इंटरफेस मिलता है. इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब आदि ऐप्स इनबिल्ट मिलते हैं.

Photo: Amazon.in

CineHead E1 में कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, HDMI, USB और ऑक्स का सपोर्ट मिलता है. यह भी 150 इंच का प्रोजेक्शन दे सकता है.   

Photo: Amazon.in

Read Next