कहीं आपका ब्लूटूथ ही तो नहीं खत्म कर रहा है फोन की बैटरी? जानें सच!

28 Jan 2026

Photo: AI

ब्लूटूथ है दुश्मन?

स्मार्टफोन में हमेशा चालू रहने वाला ब्लूटूथ पहले बैटरी ड्रेन करता था, लेकिन पुराने फोन में होती थी. क्या आज के मॉडर्न स्मार्टफोन में भी यह दिक्कत होती है?

Photo: Pexels

ब्लूटूथ का लेटेस्ट मॉडल

आज के समय में मिलने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन में BLE (ब्लूटूथ लौ एनर्जी)  टेक्नोलॉजी होती है. यह इस्तेमाल न होने पर फोन केरिसोर्स का कम इस्तेमाल करती है.

Photo: Pexels

कितनी ड्रेन होगी बैटरी?

अगर आपके फोन का ब्लूटूथ चालू है और किसी डिवाइस से कनेक्ट नहीं है, तो पूरे दिन में लगभग 1% तक ही बैटरी खर्च करता है.

Photo: Pexels

कब करता है बैटरी खर्च?

ब्लूटूथ तब ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करता है जब उससे कोई डिवाइस कनेक्ट हो. ऐसा इसलिए क्योंकि सिग्नल भेजने के लिए पावर की जरूरत होती है.

Photo: Pexels

दूसरी चीजें करती हैं ड्रेन

फोन की ब्राइटनेस, सेलुलर नेटवर्क और ऐप्स का इस्तेमाल ब्लूटूथ की तुलना में कहीं ज्यादा बैटरी खर्च करता है.

Photo: Pexels

क्यों रखते हैं ON?

अक्सर लोग अपनी सुविधा के लिए फोन का ब्लूटूथ चालू रखते हैं, ताकि उन्हें बार-बार इसे बंद और चालू न करना पड़े.

Photo: Pexels

कब करना चाहिए बंद?

अगर आपके फोन की बैटरी 5% तक पहुंच गई है और आप हर प्रतिशत बैटरी बचाना चाहते हैं, तो ब्लूटूथ बंद कर देना चाहिए.

Photo: Pexels

Read Next