17 July 2026
Photo: Pexels
लोग साइबर सिक्योरिटी जैसी चीज़ों को हल्के में लेते हैं और अपनी प्राइवेसी का ध्यान नहीं देते. आइए जानते हैं ऐसी कुछ गलतियां, जो लोग सोने से पहले करते हैं.
Photo: Pexels
ज्यादातर लोग रात में फोन इस्तेमाल करने के बाद बिना कुछ चेक किए सो जाते हैं. लेकिन यही आदत आपके फोन और पर्सनल डेटा को खतरे में डाल सकती है.
Photo: Pexels
कई लोग रातभर Wi-Fi ऑन छोड़ देते हैं. अगर नेटवर्क सेफ नहीं है या फोन अपने आप किसी पुराने नेटवर्क से जुड़ जाए, तो साइबर खतरा बढ़ सकता है.
Photo: Pexels
फोन का ब्लूटूथ अगर पूरी रात ऑन रहता है, तो जरूरत न होने पर भी यह सेफ्टी का जोखिम बढ़ा सकता है. इस्तेमाल खत्म होने के बाद इसे बंद करना बेहतर रहता है.
Photo: Pexels
रात में अपडेट का नोटिफिकेशन आता है, लेकिन लोग उसे टाल देते हैं. नए अपडेट में कई बार जरूरी सिक्योरिटी फिक्स होते हैं.
Photo: Pexels
पूरी रात फोन चार्जिंग पर छोड़ना अच्छी आदत नहीं है. अगर खराब चार्जर या केबल इस्तेमाल हो रही है, तो फोन और बैटरी दोनों को नुकसान पहुंच सकता है.
Photo: Pexels
अगर आपके फोन में आसान PIN या पैटर्न लगा है, तो कोई भी उसे आसानी से खोल सकता है. हमेशा मजबूत पासवर्ड, PIN या फिंगरप्रिंट लॉक का इस्तेमाल करें.
Photo: Pexels
कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में इंटरनेट और लोकेशन का इस्तेमाल करते रहते हैं, जिससे बैटरी और प्राइवेसी दोनों पर असर पड़ सकता है.
Photo: Pexels
सोने से पहले आए किसी मैसेज या लिंक पर बिना सोचे क्लिक करना भारी पड़ सकता है. फिशिंग लिंक आपकी बैंकिंग और पर्सनल जानकारी चुरा सकते हैं.
Photo: Pexels