1 रुपये में घी! फर्जी सोशल मीडिया विज्ञापन से सावधान

28 July 2026

Photo: X/cyberdosti4c

साइबर स्कैमर्स लोगों के साथ ठगी करने और बैंक खाते में सेंध लगाने के लिए अलग-अलग तरकीब का इस्तेमाल कर रहे हैं. 

Photo: Unsplash

भारतीयों को साइबर ठगी से बचाने और जागरुक करने के लिए गृह मंत्रालय की एजेंसी साइबर दोस्त I4C काम करती है. 

Photo: Unsplash

साइबर दोस्त I4C ने पोस्ट करके एक नए अनोखे स्कैम के बारे में बताया. साथ ही उनसे दूर रहने और बचाव का तरीका बताया है. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

Photo: Unsplash

साइबर दोस्त I4C ने पोस्ट करके बताया है कि 1 रुपये में मिलने वाले घी की डील से सावधान रहें. 

Photo: Unsplash

मेटा पर 1 रुपये में प्रीमियम प्रोडक्ट बेचने वाले फर्जी सोशल मीडिया Ads से सावधान रहना चाहिए. 

Photo: Unsplash

पोस्ट में बताया है कि ये विज्ञापन बड़ी छूट का लालच देकर क्रेडिट कार्ड फ्रॉड का शिकार बना सकते हैं.

Photo: Unsplash

साइबर दोस्त I4C ने बताया है कि सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे फेक विज्ञापन से सावधान रहें. ये वेबसाइट देखने में असली वेबसाइट जैसे लग सकते हैं. 

Photo: Unsplash

सस्ते प्रोडक्ट के लालच में आपका बैंक खाता खाली हो सकता है. इसलिए ऐसे फर्जी विज्ञापनों से दूर रहे. 

Photo: Unsplash

हमेशा याद रखें कि सोशल मीडिया पर आने वाले सभी विज्ञापन असली नहीं होते हैं. हमेशा ऑफर को क्रॉस चेक करें. 

Photo: Unsplash

Read Next