21 July 2026
Photo:AI
ज्यादातर लोगों के घर में Wi-Fi के सिग्नल की दिक्कत होती है. इसकी वजह से इंटरनेट सही नहीं चलता. आइए जानते हैं घर में Wi-Fi किस जगह रखना चाहिए.
Photo: Unsplash
Wi-Fi लगवाते समय कई लोग इसे घर के किसी एक कोने में लगवा देते हैं. इससे घर के कुछ हिस्सों में तो अच्छे सिग्नल आते हैं, लेकिन बाकी जगह सिग्नल कमजोर हो जाते हैं.
Photo: Unsplash
Wi-Fi के सिग्नल चारों तरफ फैलते हैं. इसलिए राउटर को घर के सेंटर में लगाना चाहिए, ताकि पूरे घर में अच्छे से सिग्नल पहुंच सकें.
Photo: Unsplash
राउटर लगाते समय इसे हमेशा किसी ऊंची जगह पर रखें. इससे सिग्नल अच्छे से फैलते हैं और कोई चीज आसानी से नहीं रोकती.
Photo: Unsplash
Wi-Fi राउटर को लकड़ी के कैबिनेट या TV यूनिट के अंदर छिपाकर न रखें. ऐसा करने से सिग्नल रुक जाते हैं और इंटरनेट की स्पीड कम हो सकती है.
Photo: Pexels
घर की मोटी दीवारें Wi-Fi के सिग्नल को रोक सकती हैं. इसलिए राउटर को मोटी दीवार के पास लगाने से बचें.
Photo: Pexels
राउटर के पास रखी मेटल की चीजें और बड़े शीशे (मिरर) सिग्नल को रिफ्लेक्ट कर सकते हैं. इससे इंटरनेट स्लो चल सकता है.
Photo: Pexels
अगर आप घर से काम करते हैं, तो राउटर को अपनी काम करने वाली जगह के पास रखें. इससे सिग्नल लॉस नहीं होगा और इंटरनेट बेहतर चलेगा.
Photo: Pexels
अगर आपका घर दो मंजिल का है, तो राउटर को ऊपर वाली मंजिल पर लगाएं. इससे पूरे घर में बेहतर Wi-Fi कवरेज मिल सकता है.
Photo: Pexels