कम दाम, बड़ी स्क्रीन और टशन, प्रोजेक्टर खरीदने से पहले जानें जरूरी बातें

14 April 2026

Photo: Unsplash

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का लाइव मैच हो या फिर Netflix की मदद से वेब सीरीज और मूवी देखनी हो. मिनी प्रोजेक्टर बड़ी स्क्रीन का मजा देगा. 

Photo: Unsplash

मिनी प्रोजेक्टर की मदद से घर की किसी भी दीवार को स्क्रीन में तब्दील कर सकते हैं. दीवार पर आसानी से बड़ी स्क्रीन बना सकते हैं. 

Photo: Unsplash

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म समेत मार्केट में ढेरों की संख्या में मिनी प्रोजेक्टर के ऑप्शन हैं. कुछ तो 3 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में आते हैं. 

Photo: Unsplash

मार्केट में मिलने वाला हर एक प्रोजेक्टर यूजफुल साबित नहीं होता है. कॉम्पैक्ट प्रोजेक्टर खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Photo: Unsplash

मिनी प्रोजेक्टर खरीदते समय ब्राइटनेस का ध्यान रखना चाहिए. प्रोजेक्टर की ब्राइटनेस दर्शाने के लिए ल्यूमेंस में नंबर दिया जाता है. 

Photo: Unsplash

घर के लिए मिनी प्रोजेक्टर खरीदने जा रहे हैं तो उसमें कम से कम 1,500–2,000 ल्यूमेंस की ब्राइटनेस होनी चाहिए.

Photo: AI Generated

 1080p (Full HD) पर स्टैंडर्ड वीडियो क्वालिटी देखने को मिलती है, जबकि शार्प वीडियो क्वालिटी के लिए 4K सपोर्ट लेना चाहिए.

Photo: AI Generated

बेस्ट कलर के लिए लेजर सोर्स वाले मिनी प्रोजेरक्टर को खरीदना चाहिए. लेजर वाले लंबे समय तक चलते हैं. वहीं LED और लैंप वाले प्रोजेक्टर थोड़ा निराश कर सकते हैं. 

Photo: AI Generated

मिनी प्रोजेक्टर खरीदते समय कनेक्टिविटी का जरूर ध्यान रखें. प्रोजेक्टर में वाईफाई, ब्लूटूथ और HDMI आदि का सपोर्ट होना चाहिए. 

Photo: Unsplash

Read Next