9 July 2026
Photo: AI
बारिश के मौसम में बाहर का टेम्परेचर कम हो जाता है. ऐसे में फ्रिज को हमेशा हाई कूलिंग पर चलाने की जरूरत नहीं होती. आइए जानते सही सेटिंग के बारे में.
Photo: Pexels
अगर आपके फ्रिज में 1 से 5 तक का नॉब है, तो मानसून में उसे मिडियम लेवल पर रखें. इससे सामान भी ठंडा रहेगा और बिजली भी कम खर्च होगी.
Photo: Pexels
आपके फ्रिज में कन्वर्टिबल मोड है, तो एक्स्ट्रा फ्रीज़र या एक्स्ट्रा फ्रिज मोड बंद रखें. इससे फ्रिज पर कम लोड पड़ेगा और बिजली का बिल भी कम आएगा.
Photo: Pexels
फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने से ठंडी हवा बाहर निकल जाती है. फिर कूलिंग करने के लिए फ्रिज ज्यादा बिजली खर्च करता है. जरूरत होने पर ही दरवाजा खोलें.
Photo: Pexels
गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से अंदर का तापमान बढ़ जाता है. इसके बाद फ्रिज को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत भी बढ़ जाती है.
Photo: Pexels
फ्रिज को हमेशा दीवार से कुछ दूरी पर रखें. इससे पीछे की गर्म हवा आसानी से बाहर निकलती है और फ्रिज बिना ज्यादा लोड के सही तरीके से काम करता है.
Photo: Pexels
बहुत ज्यादा सामान भरने से ठंडी हवा सही तरह से नहीं घूम पाती. इससे कूलिंग पर असर पड़ता है और बिजली की खपत भी बढ़ सकती है.
Photo: Pexels
अगर फ्रिज के दरवाजे की रबर ढीली या खराब हो गई है, तो ठंडी हवा बाहर निकलती रहती है. इससे फ्रिज लगातार चलता है और बिजली का बिल बढ़ सकता है.
Photo: Pexels
फ्रिज के पीछे लगी कॉइल और आसपास की धूल समय-समय पर साफ करें. इससे फ्रिज पर कम लोड पड़ता है, कूलिंग बेहतर रहती है और बिजली की बचत भी होती है.
Photo: Pexels