50 हजार में 1 लाख रुपये जैसे TV का मजा, पोर्टेबल है कहीं भी ले जा सकते हैं
12 Feb 2026
Photo: benq
बड़ी स्क्रीन पर एंटरटेनमेंट का मजा हर कोई लेना चाहता है, लेकिन महंगी और बड़ी टीवी खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता है. मार्केट में BenQ कंपनी का GV 32 मिनी प्रोजेक्टर है.
Photo: benq
कॉम्पैक्ट साइज में आने वाला यह मिनी प्रोजेक्टर एक स्मार्टफोन के साइज के बराबर आता है. इसमें 60W का साउंड आउटपुट और कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: benq
BenQ के ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट डिटेल्स में बताया है कि यह गूगल टीवी, Netflix के साथ आता है. इसमें 1080P और HDR 10 का सपोर्ट दिया है.
Photo: benq
कंपनी ने दमदार साउंड के साथ बेहतरीन बेस का भी ध्यान रखा है. इसमें 4Wx2+10W का बेस दिया है. ऑडियो को एनहेंस्ड के लिए डॉल्बी ऑडियो को शामिल किया है.
Photo: benq
इसके अंदर इंटेलीजेंट सेटअप दिया गया है. बेहतर स्क्रीन एडजेस्टमेंट के लिए हाइट कम या ज्यादा कर सकता है. इसमें 10 डिग्री/15 डिग्री टिल्ट करने का सपोर्ट है.
Photo: benq
BenQ के इस प्रोजेक्टर में ब्लूटूथ स्पीकर मोड दिया गया है. स्मार्टफोन को ब्लूटूथ की मदद से प्रोजेक्टर से कनेक्ट हो जाता है, जिसके बाद स्पीकर पर म्यूजिक बजा सकते हैं.
Photo: benq
फीचर्स और ऐप्स को कंट्रोल करने के लिए इसमें एक जॉयस्टिक का फीचर दिया गया है. रिमोट के अलावा मिनी प्रोजेक्टर के ऊपर कुछ बटन्स दिए गए हैं.
Photo: benq
BenQ के इस प्रोजेक्टर को पावर बैंक की मदद से भी चलाया जा सकता है. इसकी मदद से इसे घर या घर के बाहर भी आसानी से यूज किया जा सकेगा.
Photo: benq
ऑफिशियल पोर्टल पर BenQ GV30 की कीमत 49,999 रुपये है. ये Amazon.in और Flipkart पर मौजूद है.