डेटिंग ऐप पर मिली महिला, बातों-बातों में उड़ा ले गई 1.29 करोड़, ना करें ये गलती

12 Nov 2025

Photo: AI Generated

ऑनलाइन स्कैम के मामले हर दिन सुनने को मिलते हैं. साइबर फ्रॉड का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने 1.29 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं.

डेटिंग ऐप पर हुई थी मुलाकात 

Photo: AI Generated

बेंगलुरू में रहने वाले 42 साल के जगदीश ने 7 नवंबर को अपने साथ हुए फ्रॉड की शिकायत की है. उन्होंने बताया कि फ्रॉड ने उनसे एक ऐप के जरिए संपर्क किया था.

Photo: AI Generated

रिपोर्ट्स की मानें तो मामले से जुड़ी एक संदिग्ध का नाम मेघना रेड्डी है. महिला ने पीड़ित से कहा था कि वो अपने पिता के नाम पर एक वृद्धा आश्रम बनाने चाहती है.

Photo: AI Generated

इसके साथ ही महिला ने उन्हें लुभावने इन्वेस्टमेंट रिटर्न का लालच भी दिया. महिला ने पीड़ित को इंटरनेशनल स्टॉक मार्केट में निवेश कर ज्यादा रिटर्न पाने की स्कीम बताई.

Photo: AI Generated

पीड़ित के मुताबिक, महिला ने जिस प्लेटफॉर्म के बारे में बताया था वो देखने में असली जैसा था. फ्रॉड्स ने उन्हें प्रॉफिट के स्क्रीनशॉट भी दिखाए थे, जो फर्जी निकले.

Photo: AI Generated

अच्छे प्रॉफिट को देखते हुए जगदीश ने इस प्लेटफॉर्म पर निवेश करना शुरू किया. दो दिनों में उन्होंने RTGS और NEFT के जरिए 1,29,33,253 रुपये ट्रांसफर किए.

Photo: AI Generated

हालांकि, एक बार पैसे मिलने के बाद महिला ने संपर्क तोड़ दिया और उन्हें कोई रिटर्न नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी.

Photo: AI Generated

डेटिंग ऐप के जरिए ये फ्रॉड का ये कोई पहला मामला नहीं है.  इस तरह के स्कैम का शिकार कोई भी हो सकता है. इसलिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Photo: AI Generated

मसलन किसी भी अनजान शख्स से अपनी बैंक डिटेल्स शेयर ना करें. ज्यादा रिटर्न के लालच में पड़कर संदिग्ध ऐप पर निवेश ना करें.

Photo: AI Generated

इसके अलावा अगर कोई आपको धमकाता या फिर जल्द फैसला लेने के लिए बोलता है, तो भी आपको सावधान रहना चाहिए और उसकी पड़ताल करनी चाहिए.

Photo: AI Generated

Read Next