बिना OTP मांगे  खाली हो रहा बैंक खाता! स्कैमर्स कैसे करते हैं स्कैम?

20 July 2026

Photo: Pexels

स्कैमर्स का जाल

आज के समय में स्कैमर्स बहुत ही ज्यादा एडवांस हो चुके हैं. पहले की तरह अब ये OTP मांगे बिना भी आपके बैंक अकाउंट तक पहुंच सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

Photo: Unsplash

OTP का समय गया 

पहले स्कैमर्स OTP मांगते थे, लेकिन अब साइबर क्रिमिनल्स के पास कई नए तरीके आ गए हैं, जिनकी मदद से वो लोगों को ठग रहे हैं.

Photo: Pexels

फेक ऐप्स डाउनलोड

अगर आपने मूवी देखने या गेम खेलने के लिए कोई फेक ऐप डाउनलोड किया है, तो SMS की परमिशन मिलने पर ये आपके OTP पढ़ सकता है.

Photo: Pexels

फोन नंबर चोरी करना

स्कैमर्स आपकी पर्सनल जानकारी चुराकर आपके नंबर की दूसरी SIM निकलवा लेते हैं. इसके बाद वो आसानी से आपके बैंक अकाउंट तक पहुंच सकते हैं.

Photo: Pexels

स्क्रीन शेयर में फंसते हैं

कई बार ठग कस्टमर केयर बनकर आपको अपने जाल में फंसा लेते हैं और स्क्रीन शेयर करवा लेते हैं. इसके बाद वो आसानी से OTP और दूसरी जरूरी जानकारी देख सकते हैं.

Photo: Pexels

नोटिफिकेशन पढ़ना

कई ऐसे ऐप्स होते हैं जो नोटिफिकेशन की परमिशन मांगते हैं. इसके बाद ये ऐप नोटिफिकेशन में आने वाले OTP भी पढ़ सकते हैं.

Photo: Pexels

कॉल फॉरवर्डिंग ट्रिक

ठग आपको अपने जाल में फंसाकर फोन में कुछ कोड डायल करवा देते हैं, जैसे *121* वाला कोड. इससे आपके OTP वाले कॉल भी उनके नंबर पर फॉरवर्ड हो सकते हैं.

Photo: Pexels

फ्री पब्लिक Wi-Fi

रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या दूसरी पब्लिक जगहों पर कई बार स्कैमर्स नकली Wi-Fi लगा देते हैं. अगर आप उससे कनेक्ट हो जाते हैं, तो आपके फोन की जानकारी तक पहुंचने सकते हैं.

Photo: Pexels

नकली बैंक ऐप्स

ऑनलाइन कई नकली बैंकिंग ऐप्स मौजूद हैं. अगर आप इनमें अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डाल देते हैं, तो स्कैमर्स आपकी बैंक डिटेल चुरा सकते हैं और अकाउंट खाली कर सकते हैं.

Photo: Unsplash

Read Next