लग्जरी वॉच इतनी सस्ती कीमत में! खरीदने के लिए बेकाबू हुई भीड़!

19 May 2026

Photo: AI

कौन-सी है ये घड़ी?

16 मई 2026 को Audemars Piguet और Swatch ने नई घड़ी लॉन्च की, जिसका नाम Royal Pop है. आइए जानते हैं क्यों खास है ये घड़ी और क्यों इतनी बड़ी भीड़ उमड़ी.

Photo: Swatch 

हर जगह भारी भीड़

बहुत बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ स्वाच के स्टोर्स के बाहर देखने को मिली. मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु से लेकर लंदन तक लोगों ने घंटों, यहां तक कि पूरी रात स्टोर के बाहर इंतजार किया.

Photo: Swatch

स्पेशल एडिशन वॉच

लक्ज़री ब्रांड ऑडेमर्स पिगुएट ने स्वाच के साथ पार्टनरशिप करके इस घड़ी को बनाया है. यह एक स्पेशल एडिशन वॉच है, जिसे Royal Pop Collection कहा जा रहा है.

Photo: Swatch

सस्ती लक्ज़री वॉच

जहां ऑडेमर्स पिगुएट की घड़ियां लाखों-करोड़ों रुपये में आती हैं, वहीं इस घड़ी की कीमत लगभग ₹40,000 से ₹45,000 के बीच रखी गई है.

Photo: Swatch

बेहद चौंकाने वाली बात

इस घड़ी को आप कलाई में नहीं पहन सकते, क्योंकि यह एक पॉकेट वॉच है, जिसे जेब में रखना होता है. इसके बावजूद लोग इसे खरीदने के लिए रातभर लाइन में लगे रहे.

Photo: Swatch

कोई ऑनलाइन सेल नहीं

इस घड़ी को ऑनलाइन स्टोर पर नहीं बेचा जा रहा है. यह सिर्फ चुनिंदा फिजिकल स्टोर्स पर ही उपलब्ध है, इसलिए लोग पहले पहुंचकर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं.

Photo: Swatch

भगदड़ और आंसू गैस

भारी भीड़ के कारण कई जगहों पर हंगामा और धक्का-मुक्की देखने को मिली. फ्रांस पुलिस को स्थिति काबू में करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल भी करना पड़ा.

Photo: Swatch

स्टेटस सिंबल बन चुकी है 

लोग इस घड़ी को खरीदने के लिए जल्दबाजी कर रहे हैं क्योंकि ऑडेमर्स पिगुएट एक लक्ज़री ब्रांड है. इस घड़ी को खरीदना अब लोगों के लिए स्टेटस सिंबल बन चुका है.

Photo: Swatch

रीसेल करके मुनाफा

कुछ लोग इस घड़ी को खुद पहनने के लिए नहीं, बल्कि मुनाफा कमाने के लिए खरीद रहे हैं, ताकि बाद में इसे ऑनलाइन ज्यादा कीमत पर बेचा जा सके.

Photo: Swatch

Read Next