30 july 2026
Photo: AI Generated
Apple Watch ने एक बार फिर से अपने इमरजेंसी फीचर्स को सही साबित करके दिखाया है. वॉच ने एक बार एक शख्स की जान बचाई है.
Photo: Apple
अमेरिका के ओहयो में रहने वाले एक शख्स ने बताया है कि उनकी ऐपल वॉच ने उनकी जान बचाई है. वॉच ने गिरने के तुरंत बाद ही इमरजेंसी सेंटर को कॉल किया.
Photo: Apple
रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद इस्लाम नाम के शख्स ने बताया कि एक दिन तबीयत खराब होने की वजह से ऑफिस से छुट्टी लेकर घर पर थे.
Photo: Apple
मोहम्मद इस्लाम ने उस घटना को याद करके बताया है कि उस दिन उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, कान के पास दर्द था और चलने में भी परेशानी महसूस हो रही थी.
Photo: Apple
घर पर वह अकेले थे. बाहर कूड़ा फेंकते समय वह अचानक जमीन पर गिर गए. उन्होंने बताया कि उसके बाद मुझे कुछ याद नहीं कि वह कितने देर तक वहां गिरे रहे.
Photo: Apple
फिर अचानक से उनकी आंख खुली तो उन्होंने खुद को जमीन पर पाया और बहुत ज्यादा पसीना आ रहा था. पास में एक कुर्सी थी, उसे पकड़कर किसी तरह बैठ गया.
Photo: Apple
फिर उन्हें एक सायरन की आवाज सुनाई दी. उन्हें पता चला कि ऐपल वॉच ने उनकी तबियत का पता लगाया और खुद ही इमरजेंसी सर्विस को कॉल किया था.
Photo: Apple
फिर डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उनके फेफड़ों में ब्लड क्लॉट बन चुके थे. उन्होंने कहा कि उनकी जान बचाने में Apple Watch का बड़ा हाथ है.
Photo: Apple
Apple Watch का फॉल डिटेक्शन फीचर काफी यूजफुल है. पहनने वाला व्यक्ति जोर से गिरा है, तो वॉच वाइब्रेट करती है. अलार्म बजता है स्क्रीन पर एक अलर्ट नजर आता है.
Photo: Apple
वॉच यूजर्स के जवाब का इंतजार करती है. 1 मिनट तक कोई जवाब नहीं मिलता है तो फिर 30 सेकंड का काउंटडाउन शुरू करती है. फिर इमरजेंसी नंबर पर कॉल होता है.
Photo: Apple
Apple Watch SE और उसके बाद के मॉडल, Apple Watch Series 4 और उसके बाद के मॉडल, और Apple Watch Ultra में ये फीचर मिलता है.
Photo: Apple
यह फीचर 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है. वहीं 18 से 54 वर्ष की उम्र के यूजर्स को इसे इनेबल करना होता है.
Photo: Apple