पुलिस के सामने फेल है ये सीक्रेट फीचर, ऐपल ने कई बार दी डिटेल्स

4 April 2026

Photo: Unsplash

ऐपल का एक खास फीचर है, जिसके तहत यूजर्स ईमेल आईडी को छिपा सकते हैं. यह फीचर प्राइवेसी के लिए तैयार किया है और दूसरे ऐप्स और पोर्टल को ईमेल आईडी नहीं दिखाता है.

Photo: ITG

लेटेस्ट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हआ है कि ये फीचर सरकारी जांच एजेंसियों पर लागू नहीं होता है, वे जब जाहें ईमेल आईडी देख सकते हैं. 

Photo: ITG

ऐपल के इस टूल को हाई माई ईमेल के नाम से ही जाना जाता है और यह ऐपल के आईक्लाउड प्लस के तहत मिलता है. 

Photo: ITG

ऐपल के इस फीचर की मदद से यूजर्स खुद का कोई रैंडम ईमेल एड्रेस तैयार सकते हैं. ऐसा करने से आपकी ईमेल आईडी थर्ड पार्टी ऐप्स तक नहीं पहुंचेगी. 

Photo: ITG

टेक क्रंच ने अपनी रिपोर्ट्स में बताया है कि यह प्राइवेसी फीचर्स कानूनी मामलों में काम नहीं करता है.

Photo: ITG

जांच एजेंसी को अगर कोई मेल भेजा है या फिर जांच एजेंसी किसी ईमेल आदि की जांच कर रही है तो उसमें यूजर्स की आईडी साफ तौर पर देखी जा सकेगी. 

Photo: ITG

रिपोर्टस में एक केस का जिक्र किया गया है. फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (FBI) ने ऐपल से एक केस के जांच के दौरान अकाउंट संबंधित कुछ डिटेल्स मांगी. 

Photo: ITG

यह जांच असल में एक धमकी भरे ईमेल से संबंधित थी. इसको लेकर जांच एजेंसियों ने रिक्वेस्ट की थी. 

Photo: ITG

जांच एंजेंसी की रिक्वेस्ट पर ऐपल ने अकाउंट होल्डर का नाम, प्राइमरी ईमेल आईडी और कई गुमनाम ईमेल आईडी की डिटेल्स शेयर की है.

Photo: Apple

Read Next