28 July 2026
Photo: AI
कार चलाते समय नेविगेशन देखना या कॉल उठाना काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन अगर आपके पास iPhone है, तो Apple CarPlay से ये काम काफी आसान हो जाता है.
Photo: Unsplash
ऐपल कारप्ले से आप स्टीयरिंग कंट्रोल या कार की स्क्रीन से कॉल उठा और कर सकते हैं. इससे ड्राइव करते समय फोन हाथ में लेने की जरूरत नहीं पड़ती है.
Photo: Unsplash
CarPlay में Google Maps या Apple Maps जैसी नेविगेशन ऐप चला सकते हैं. इससे सही रास्ता, ट्रैफिक और पहुंचने का समय आसानी से पता चलता रहता है.
Photo: Unsplash
Siri को बोलकर कॉल, मैसेज, म्यूजिक और नेविगेशन चला सकते हैं. इससे बार-बार स्क्रीन छूने की जरूरत नहीं पड़ती और ध्यान सड़क पर बना रहता है.
Photo: Unsplash
कारप्ले वॉट्सऐप मैसेज पढ़कर सुना देता है. आप Siri की मदद से बिना टाइप किए रिप्लाई भी भेज सकते हैं. इससे ड्राइविंग आसान रहती है.
Photo: Unsplash
Apple Music, Spotify और JioSaavn जैसी ऐप्स से अपने पसंदीदा गाने चला सकते हैं. गाने बदलना और प्लेलिस्ट चलाना भी स्क्रीन या Siri से आसान हो जाता है.
Photo: Unsplash
ड्राइविंग फोकस मोड ऑन करने पर गैर-जरूरी नोटिफिकेशन नहीं आते. इससे बार-बार फोन देखने का मन नहीं करता और पूरा ध्यान ड्राइविंग पर रहता है.
Photo: Unsplash
कारप्ले में Calendar ऐप से दिन की मीटिंग और अपॉइंटमेंट देख सकते हैं. जरूरत पड़ने पर वहीं से उस जगह का रास्ता भी तुरंत शुरू कर सकते हैं.
Photo: Unsplash
अगर आपकी कार में Wireless ऐपल कारप्ले है, तो हर बार केबल लगाने की जरूरत नहीं होगी. कार स्टार्ट करते ही iPhone अपने आप कनेक्ट हो जाएगा.
Photo: Unsplash