3 July 2026
Photro: AI
ऐमेजॉन प्राइम डे सेल 4 से 6 जुलाई के बीच शुरू होने वाली है. इस दौरान भारी डिस्काउंट मिलेगा और बहुत सारे लोग जमकर शॉपिंग करेंगे.
Photo: Pexels
जैसे ही कोई बड़ा सेल शुरू होता है, स्कैमर्स भी लोगों को ठगने में जुट जाते हैं. वे नए-नए तरीके और ट्रिक्स लेकर आते हैं. आइए जानते हैं इन स्कैम्स के बारे में.
Photo: Pexels
आपके घर कोई डिलीवरी बॉय बनकर आएगा, एक बॉक्स देगा और ₹500 रुपये मांगेगा. प्राइम डे के दौरान घर वालों को लगता है कि किसी ने ऑर्डर किया होगा.
Photo: Pexels
ये स्कैमर्स आपके परिवार के लोगों को निशाना बनाते हैं. जब आप घर पर नहीं होते, तब घर वाले बिना जांच किए पैसे दे देते हैं.
Photo: Pexels
जब आप बॉक्स खोलते हैं, तो उसके अंदर कचरा, पत्थर या कागज निकल सकता है. बॉक्स को भारी दिखाने के लिए ऐसा किया जाता है.
Photo: Pexels
अपना OTP किसी के साथ शेयर न करें. स्कैमर्स डिलीवरी के नाम पर आपसे OTP मांग सकते हैं. जब तक पैकेज की पूरी तरह पुष्टि न हो जाए, कोई भी जानकारी शेयर न करें.
Photo: Pexels
प्राइम डे सेल में बहुत से लोग महंगे मोबाइल और लैपटॉप खरीदते हैं. ऐसे प्रोडक्ट्स में डिलीवरी के दौरान चोरी, अदला-बदली या डैमेज होने की कंप्लेंट भी सामने आती हैं.
Photo: Pexels
बड़े सेल या महंगे प्रोडक्ट की डिलीवरी मिलने पर बॉक्स खोलते समय हमेशा बिना रुके (अनकट) वीडियो बनाएं. अगर प्रोडक्ट डैमेज निकले, तो आपके पास सबूत होगा.
Photo: Pexels
अगर आपके साथ किसी भी तरह का स्कैम होता है, तो तुरंत ऐप के जरिए शिकायत करें. साथ ही ईमेल भी करें, ताकि आपकी शिकायत रिकॉर्ड हो जाए.
Photo: Pexels