Airtel की सर्विस से तंग आकर यूज़र का अनोखा बदला! Airtelblack.com ही खरीद लिया

2 Apr 2026

Photo: AI

क्या है पूरा मामला?

एक एयरटेल का कस्टमर लगभग 30 दिनों तक इंटरनेट की समस्या झेलता रहा. बार बार शिकायत करने के बावजूद.

Photo: Airtel black

क्या है पूरा मामला?

कंपनी के सिस्टम में उसकी शिकायत को Resolved दिखाया जाता रहा, जबकि समस्या जस की तस बनी रही.

Photo: ITG

बदले के लिए वेबसाइट!

परेशान कस्टमर को पता चला कि एयरटेल ने AirtelBlack.com डोमेन रजिस्टर नहीं किया है. उसने खुद यह डोमेन खरीद लिया. जिसमें Airtel Black की प्रीमियम सर्विस का मजाक उड़ाया गया.

Photo: ITG

दुनिया के सामने मजाक बना

इस वेबसाइट पर कई कटाक्ष भरे स्लोगन लिखे गए, जैसे Premium Services, Premium Neglect इसमें दिखाया गया कि कैसे कंपनी कस्टमर की समस्याओं पर ध्यान नहीं देती.

Photo: ITG

CEO का नकली लेटर

वेबसाइट पर एक फर्जी लेटर भी डाला गया, जिसमें CEO के नाम से लिखा था समस्या को समझना और उसे ठीक करना दो अलग अलग विभाग हैं, और समस्या ठीक करने वाली सर्विस अभी लॉन्च नहीं हुई है.

Photo: ITG

कैसे वायरल हुआ?

यह वेबसाइट Instagram, Twitter और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गई, जिससे कंपनी को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा.

Photo: ITG

कंपनी का रिस्पॉन्स

जब मामला कंपनी तक पहुंचा, तो एयरटेल की तरफ से माफी मांगी गई और ग्राहक को पूरे महीने का बिल रिफंड किया गया.

Photo: ITG

कब बंद होगी वेबसाइट?

वेबसाइट बनाने वाले यूज़र के अनुसार, यह साइट 19 जून 2026 को अपने आप बंद हो जाएगी, क्योंकि इसे उसी तरह प्रोग्राम किया गया है.

Photo: ITG

AI प्रोटेक्शन फीचर

इस वेबसाइट में एक AI सिस्टम भी जोड़ा गया है, जिसके जरिए अन्य यूज़र्स अपनी कहानी सबूत के साथ शेयर कर सकते हैं. AI इन कहानियों को वेरिफाई करके वेबसाइट पर दिखाता है.

Photo: ITG

Read Next