Airtel ने दिया यूजर्स को झटका, फ्री नहीं मिलेगी 17 हजार की सर्विस

05 Feb 2026

Photo: Reuters

रिमूव किया ऑफर

Airtel ने Perplexity Pro ऑफर को डिस्कंटीन्यू कर दिया है. कंपनी ने इस ऑफर के ऐलान के वक्त ही बताया था कि ये सीमित समय के लिए होगा.

Photo: ITG

अब इस ऑफर को हटा लिया गया है. इस ऑफर को 17 जुलाई 2025 को लॉन्च किया था. उस वक्त कंपनी ने टर्म एंड कंडीशन में इसकी जानकारी दी थी.

Photo: ITG

ब्रांड ने बताया था कि 16 जनवरी 2026 को ये ऑफर खत्म हो जाएगा. यही वजह है कि लोगों को अब एयरटेल थैंक्स ऐप में ऑफर नजर नहीं आ रहा है. 

Photo: Reuters

अगर आपने अब तक इस ऑफर को रिडीम नहीं किया था, तो अब नहीं कर पाएंगे. लेकिन जिन्होंने इसे रिडीम कर लिया था, उन्हें एक साल तक सर्विस मिलेगी. 

Photo: Reuters

इस बात का ध्यान रखें कि आपने सर्विस कब रिडीम की थी, उससे एक साल तक ही आपको Perplexity Pro का एक्सेस मिलेगा. 

Photo: Reuters

हालांकि, जिन्होंने इस ऑफर को रिडीम किया था, उनका सब्सक्रिप्शन भी पॉज हो गया है. उन्हें इसे दोबारा एक्टिव करना होगा. 

Photo: Reuters

प्लान को रिएक्टिव करने के लिए आपको अपनी बिलिंग डिटेल्स एंटर करनी होगी. इसके बाद प्लान एक्टिव हो जाएगा. 

Photo: Reuters

ध्यान रखें कि आपको ऑफर रिडीम करने के एक साल तक पैसे नहीं देने होंगे, लेकिन उसके बाद 20 डॉलर का मंथली चार्ज देना होगा. 

Photo: Reuters

इस चार्ज से बचने के लिए आपको समय रहते अपने एक्टिव प्लान के ऑटो रिन्यूअल को बंद करना होगा.

Photo: Reuters

Read Next