11 June 2026
Photo: AI
प्रीपेड यानी आप नेटवर्क इस्तेमाल करने से पहले रिचार्ज करवाते हैं. पोस्टपेड यानी आप पहले नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं, फिर बाद में बिल का पे करते हैं.
Photo: ITG
प्रीपेड रिचार्ज में एयरटेल अपना नया फास्ट लेन फीचर नहीं देता. वहीं पोस्टपेड में आपको इंटरनेट स्पीड प्रायोरिटी मिल सकती है, जिससे इंटरनेट ज्यादा तेज चल सकता है.
Photo: ITG
प्रीपेड रिचार्ज में आपको रोज़ की लिमिट दी जाती है, जैसे 1.5GB डेटा प्रतिदिन. वहीं पोस्टपेड में आपको बड़ा डेटा पैक मिलता है.
Photo: ITG
प्रीपेड में परिवार के हर सदस्य को अलग-अलग रिचार्ज करवाना पड़ता है. वहीं पोस्टपेड प्लान में आप फैमिली मेंबर्स को जोड़ सकते हैं.
Photo: ITG
अगर आप भारत से बाहर जाते हैं, तो प्रीपेड में आपको अलग से इंटरनेशनल रिचार्ज करवाना पड़ सकता है. वहीं पोस्टपेड में इस्तेमाल का खर्च आपके बिल में जुड़कर आ जाता है.
Photo: ITG
प्रीपेड में अक्सर आपको कस्टमर केयर के लिए ऑटोमेटेड सिस्टम या रोबोट से बात करनी पड़ सकती है. वहीं पोस्टपेड में आपको बेहतर सपोर्ट मिलता है.
Photo: ITG
प्रीपेड में आपके पास नेटवर्क बदलने की ज्यादा आज़ादी होती है. वहीं पोस्टपेड में नेटवर्क बदलने से पहले आपको अपना पूरा बकाया बिल चुकाना पड़ता है.
Photo: ITG