लिवरमोर, कैलिफोर्निया की Monarch Tractor नाम की कंपनी खेती की दुनिया में क्रांति लाना चाहती थी. उन्होंने एक ऐसा AI ट्रैक्टर बनाया जो खुद चल सके और किसानों की मदद करे.
Photo: Pexels
कैसे हुई कंपनी बंद?
शुरुआत में सभी को लगा था कि कंपनी कुछ बड़ा करेगी, लेकिन धीरे-धीरे कंपनी को भारी नुकसान होने लगा. आखिर में कर्मचारियों को निकाल दिया गया और ऑफिस भी बंद करना पड़ा.
Photo: Pexels
कितना हुआ नुकसान?
कंपनी को करीब 2,222 करोड़ का निवेश मिला था और एक समय इसकी वैल्यू लगभग 4,194 करोड़ थी. लेकिन अब लगभग सब कुछ खत्म हो गया.
Photo: Pexels
क्या था इनका प्रोडक्ट?
यह एक AI ट्रैक्टर था जो खुद चल सकता था. लेकिन टेस्टिंग के दौरान कई ट्रैक्टर फेल हो गए और कुछ क्रैश भी हुए.
Photo: Pexels
क्या थे इसके खतरे?
किसानों का कहना था कि यह ट्रैक्टर काफी खतरनाक था. जब यह रोबोट मोड में आता था, तो इसके आसपास खड़ा रहना मुश्किल था क्योंकि यह किस दिशा में चले, इसका कोई भरोसा नहीं था.
Photo: Pexels
पार्ट्स में खराबी
ट्रैक्टर के कई पार्ट्स सही तरीके से फिट नहीं थे. वे बार-बार टूट जाते थे और सही से कैलिब्रेट भी नहीं किए गए थे.
Photo: Pexels
लीगल नोटिस और विवाद
जिन दुकानों पर ये ट्रैक्टर बेचे गए थे, उन्होंने भी शिकायतें दर्ज कीं क्योंकि मशीनों में लगातार खराबी आ रही थी. इसी वजह से कंपनी के कुछ पार्टनर्स ने भी साथ छोड़ दिया.
Photo: Pexels
सरकारी पैसे बर्बाद
इन ट्रैक्टर्स की कीमत काफी ज्यादा थी और सरकार ने भी इसमें निवेश किया था. लेकिन कंपनी के फेल होने से टैक्सपेयर्स का पैसा भी बर्बाद हो गया.