17 Aug 2026
Photo: AI
आज के समय में AI वाला टूथब्रश भी आ गया है, जो आपके दांतों के बारे में काफी कुछ बताता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Amazon
इलेक्ट्रिक टूथब्रश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इंटीग्रेट किया जाता है, ताकि दांतों को बेहतर तरीके से साफ कर सके. मार्केट में Oral-B का AI टूथब्रश मौजूद है.
Photo: Amazon
इस टूथब्रश में मैग्नेटिक मोटर लगी है, जो ब्रश करते समय हल्का वाइब्रेशन करती है. इससे आपको हर दिन बेहतर तरीके से दांतों की सफाई मिलती है.
Photo: Amazon
ब्रश में सामने की तरफ एक छोटा सा डिस्प्ले दिया गया है. इसकी मदद से आप मोड सेलेक्ट कर सकते हैं. साथ ही बैटरी कितनी बची है, जैसी जानकारी भी देख सकते हैं.
Photo: Amazon
इसमें आपको स्मार्ट प्रेशर सेंसर भी मिलता है. अगर आप दांतों पर ज्यादा प्रेशर देते हैं, तो मसूड़ों को नुकसान होने का खतरा रहता है. इसकी मदद से आप सही प्रेशर के साथ ब्रश कर सकते हैं.
Photo: Amazon
AI ब्रश को ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं. यह आपके मुंह के अंदर के 16 जोन को मॉनिटर करता है और आपको बताता है कि कहां सफाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.
Photo: Amazon
ये ब्रश सिर्फ दांतों को साफ नहीं करता, बल्कि इसमें आपको 7 अलग-अलग मोड मिलते हैं. इसमें डेली क्लीन, सेंसिटिव, सुपर सेंसिटिव जैसे अलग-अलग मोड हैं.
Photo: Amazon
ब्रश को चार्ज करने के लिए मैग्नेटिक चार्जिंग स्टैंड मिलता है, जिससे इसे आसानी से चार्ज किया जा सकता है. एक बार फुल चार्ज करने पर यह करीब 3 घंटे तक चल सकता है.
Photo: Amazon
ऐमेजॉन पर Oral-B के इस AI टूथब्रश की कीमत करीब 12,374 रुपये है. यह डिवाइस उन लोगों के लिए है, जो अपने दांतों की सफाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं.
Photo: Amazon