मच्छरों का काल बना AI लेज़र! इंजीनियर ने घर बैठे बनाई अनोखी मशीन

2 June 2026

Photo: AI

किसने बनाई यह मशीन?

मच्छरों से परेशान होकर इंजीनियर स्टीवन चेंग ने घर बैठे मच्छरों को खत्म करने के लिए एक AI लेज़र मशीन बना दी. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Photo: x/stevencheng

मशीन रही सफल

जब इस मशीन को टेस्ट करने की बारी आई, तो हैरान कर देने वाले नतीजे सामने आए. इस मशीन ने अपने डिटेक्शन फीचर की मदद से पूरे कमरे के मच्छरों का सफाया कर दिया.

Photo: x/stevencheng

कैसे बनाई यह मशीन?

चेंग ने AI को सिखाने के लिए मच्छरों की हजारों क्लोज़-अप और अलग-अलग एंगल से तस्वीरें लीं. इससे मशीन को डेटा मिला और वह समझ पाई कि टारगेट को कहां लॉक करना है.

Photo: x/stevencheng

मशीन को कैसे सिखाया?

इस लेज़र मशीन को डीप लर्निंग सिखाने के लिए एडवांस कंप्यूटर ग्राफिक्स कार्ड का इस्तेमाल किया गया. इसकी मदद से मशीन हवा में उड़ते हुए मच्छरों पर भी निशाना साध सकती है.

Photo: Pexels

निशाना कैसे लगाती है?

मच्छरों पर निशाना लगाने के लिए इसमें मोटर्स का इस्तेमाल किया गया है. जैसे ही कैमरा किसी मच्छर को डिटेक्ट करता है, लेज़र का निशाना सीधे उसी पर सेट हो जाता है.

Photo: Pexels

मच्छर कैसे मरता है?

एक बार लेज़र का निशाना सेट होने के बाद, मशीन एक पावरफुल लेज़र बीम छोड़ती है. इसकी वजह से हवा में उड़ता हुआ मच्छर तुरंत राख बन जाता है.

Photo: x/stevencheng

सेफ्टी फीचर

लेज़र इंसानी आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए इसमें खास सेफ्टी फीचर दिया गया है. जैसे ही कोई इंसान इसके पास आता है, लेज़र अपने आप बंद हो जाता है.

Photo: Pexels

मशीन बनाई खुद से

यह मशीन दिखाती है कि सही सोच और AI की मदद से किसी भी आइडिया को हकीकत में बदला जा सकता है.

Photo: x/stevencheng

Read Next