16 July 2026
Photo: AI
आज के समय में स्कूल जाने वाले बच्चे भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रहे हैं और अलग-अलग चीजें बना रहे हैं. इनमें AI गर्लफ्रेंड भी शामिल है.
Photo: Pexels
रिपोर्ट के मुताबिक, 12 से 16 साल के 85% स्कूल जाने वाले बच्चे रोजाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बात करते हैं और इसे अपनी जिंदगी का एक हिस्सा मानते हैं.
Photo: Pexels
चैटबॉट से बच्चे बात कर रहे हैं क्योंकि AI उनके सवालों को जज नहीं करता और उनकी के हिसाब से जवाब देता है. इससे बच्चों को बात करने में मजा आता है.
Photo: Pexels
रिपोर्ट के सर्वे के दौरान 36% बच्चों ने माना कि कई बार वो कुछ बातें परिवार वालों से नहीं पूछते, लेकिन AI से पूछना पसंद करते हैं.
Photo: Pexels
वर्चुअल दुनिया से ज्यादा जुड़ने की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चे अब AI की मदद से अपनी गर्लफ्रेंड बना रहे हैं और अपनी असल जिंदगी की बातें उससे शेयर करते हैं.
Photo: Pexels
बच्चे अपनी पसंद के हिसाब से AI गर्लफ्रेंड बना सकते हैं. इसमें कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलता है, जिसकी मदद से उम्र, बाल, आंखें और यहां तक कि आवाज भी चुन सकते हैं.
Photo: Pexels
एक केस में 15 साल के एक स्कूल जाने वाले लड़के ने बताया कि उसे AI गर्लफ्रेंड के जवाब इतने अच्छे लगते थे कि वह इसके बारे में किसी को बताना नहीं चाहता था.
Photo: Pexels
जॉन नाम के एक लड़के ने बताया कि वह बाहर की दुनिया में दोस्त नहीं बना पाया. इसी वजह से वह इस AI रिलेशनशिप को छुपाकर रखना चाहता था.
Photo: Pexels
साइकोलॉजिस्ट और रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि पूरी तरह कंट्रोल होने वाले ऐसे फेक रिश्तों की वजह से छोटे बच्चे असली दुनिया से जुड़ नहीं पा रहे हैं.
Photo: Pexels