एक्सपर्ट की भविष्यवाणी 2027 में AI खत्म करेगा मानवता, अब बदली तारीख
13 Feb 2026
Photo: Unsplash
खत्म होगी मानवता?
डैनियल कोकोताजलो ने भविष्यवाणी की थी कि अप्रैल 2027 में मानवता का खात्मा हो जाएगा. उन्होंने ये बात एक डॉक्यूमेंट में कही थी.
Photo: Unsplash
अप्रैल 2025 में पब्लिश AI 2027 डॉक्यूमेंट में, पूर्व OpenAI कर्मचारी और कई साथियों ने अनियंत्रित AI डेवल्पमेंट को लेकर कुछ घोषणाएं की थी.
Photo: Unsplash
उन्होंने कहा था कि AI से विकास से सुपरइंटेलिजेंस आएगा, जिसकी वजह से मानवता का विनाश होगा. इसकी जानकारी AI 2027 डॉक्यूमेंट में दी गई थी.
Photo: Unsplash
हालांकि, अब लेखक ने अपनी भविष्यवाणी में बदलाव किया है. डैनियल का कहना है कि उन्होंने जिस सुपर इंटेलिजेंस की बात कही थी, वो 2034 में आएगा.
Photo: Unsplash
साथ ही उन्होंने कहा है कि उन्हें नहीं पता कब और क्या AI मानवता का अंत करेगा. डैनियल अब अपने पुराने बयान से पीछे हट गए हैं.
Photo: Unsplash
AI 2027 में उन्होंने कहा था कि सुपर इंटेलिजेंस की वजह से फुली ऑटोनॉमस कोडिंग आएगी, जिससे AI सिस्टम अपना विकास खुद कर पाएंगे.
Photo: Unsplash
साल 2022 में ChatGPT के लॉन्च होने के बाद से 'AI बनाम मानवता' को लेकर कई लोग टिप्पणी कर चुके हैं.
Photo: Unsplash
एक्सपर्ट्स AI के अनकंट्रोल डेवल्पमेंट को एक चुनौती मान रहे हैं. ऐसी किसी परिस्थिति को रोकने के लिए कुछ सीमाएं तय करने की बात होती रहती है.
Photo: Unsplash
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में न्यूरोसाइंस प्रोफेसर गैरी मार्कस का मानना है कि AI के जिस भयावह रूप की चर्चा AI 2027 में हुई है, वो सिर्फ कल्पना है.
Photo: Unsplash
Read Next
ये भी देखें
युद्ध जैसे हालात में जान बचा सकते हैं ये गैजेट्स, कीमत सिर्फ 300 रुपये से शुरू
Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, मिलेगी कॉलिंग समेत बहुत कुछ
12 हाथ वाला रोबोट, काम देख दुनिया हैरान, वायरल हुआ वीडियो
सिर्फ फोटो से पता चलेगी दोस्त की लोकेशन और टाइम, सिंपल है तरीका