10 June 2026
Photo: Samsung
एयर कंडिशनर (AC) के ढेरों ऑप्शन आपने ऑनलाइन और मार्केट में देखे होंगे. ऐसा ही एक खास AC सैमसंग कंपनी है, जिसका नाम विंड फ्री AC है.
Photo: Samsung
सैमसंग के ऑफिशियल पोर्टल पर विंड फ्री AC लिस्ट है. कंपनी ने इस AC के फ्रंट पैनल पर करीब 23 हजार छोटे-छोटे छेद और फ्लैप का फीचर दिया है.
Photo: Samsung
सैमसंग ने ऑफिशियल पोर्टल पर दावा किया है कि विंड फ्री कूलिंग सिस्टम की वजह से मैक्सिमम 77 परसेंट तक की इलेक्ट्रिसिटी सेविंग होती है.
Photo: Samsung
सैमसंग विंड फ्री AC से जब तेज कूलिंग चाहिए होती है तो फ्लैप ओपन हो जाता है, जबकि रात के समय जब कमरा पूरी तरह से ठंडा हो जाता है, उसके बाद विंड फ्री फीचर ऑन हो जाता है.
Photo: Samsung
विंड फ्री फीचर के तहत AC का फ्लैप बंद हो जाता है और छोटे-छोटे होल से ठंडी हवा बाहर आने लगती है. यह सिस्टम सैमसंग वियरेबल के साथ कनेक्ट होता है.
Photo: Samsung
विंड फ्री टेक्नोलॉजी की दूसरी बड़ी खूबी यह है कि इससे साउंड घटकर करीब 23 डेसिबल के करीब पहुंच जाता है. यह साउंड एक लाइब्रेरी की तुलना से भी काफी कम है.
Photo: Samsung
सैमसंग के विंड फ्री टेक्नोलॉजी पर काम करने वाले AC के साथ यूजर्स को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का सपोर्ट मिलता है. यह इनडोर और आउटोडर टेम्प्रेचर को एनालाइज करता है.
Photo: Samsung
सैमसंग विंड फ्री AC से बेहतर रिजल्ट पाने के लिए यूजर्स को रूम का साइज बताना होता है, जिसके लिए ऐप से रूम डाइमेंशन एंटर करना होगा. AC का सिस्टम उसको ऑप्टीमाइज करता है और बेहतर कूलिंग देता है.
Photo: Samsung
सैमसंग विंड फ्री AC के अंदर कई एडवांस्ड AI फीचर्स मिलते हैं. यह सैमसंग के इनहाउस AI सिस्टम बीस्पोक AI के साथ आता है.
Photo: Samsung