22 April 2026
Photo: Unsplash
एयर कंडिशनर (AC) का यूज बहुत से घरों में होता है. गर्मियों में राहत पाने का AC सबसे सिंपल तरीका माना जाता है.
Photo: Unsplash
AC चलाने के दौरान जब ठंडी कॉइल से गर्म हवा टकराती है, तो पानी की बूंदें (कंडेंसेशन) बनती हैं. ये पानी लगातार बनता है, जो AC से बाहर निकलता है.
Photo: Unsplash
AC से निकलने वाले पानी को कई लोग अलग-अलग कामों में यूज करते हैं. जैसे - साफ सफाई, बैटरी में यूज और पौधों में आदि में यूज.
Photo: Unsplash
अब सवाल आता है कि क्या इसको बैटरी, पौधों और कपड़े धोने आदि में इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं.
Photo: Unsplash
AC से निकलने वाला पानी कंडेनसेट वाटर होता है, जिसमें कोई भी अशुद्धि नहीं होती है.
Credit: Credit Name
बैटरी के अंदर हमेशा डिस्टिल्ड वाटर का यूज करना चाहिए. यह बैटरी की उम्र को बढ़ाता है.
Photo : Getty
हालांकि एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि बैटरी के अंदर AC से निकलने वाला पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. जानते हैं क्यों?
Photo : Getty
अक्सर लोगों को लगता है कि बैटरी के अंदर डाले जाने वाला पानी डिस्टिल्ट वॉटर होता है, जो मिनिरल्स फ्री होना चाहिए. AC से निकलने वाला पानी इसी फॉर्म में होता है.
Photo : Getty
AC से जनरेट होने वाला मिनिरल्स फ्री होता है, लेकिन पानी बाहर निकलने का जो प्रोसेस है वो पानी को गंदा कर देता है.
Photo : Getty
गंदे पानी को बैटरी के अंदर भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ये बैटरी को जल्दी खराब कर देते हैं.
Photo: Unsplash
बैटरी के अंदर हमेशा डिस्टिल्ड वाटर का यूज करना चाहिए. ये आपको घर के पास आसानी से मिल जाएगा. इसे ऑनलाइन भी खरीदा जा सकेगा.
Photo: Unsplash
AC से निकलने वाला पानी को पौधों में भी नहीं डालना चाहिए. ये पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
Photo: Unsplash
AC से निकलने वाले पानी को घर की सफाई आदि में यूज किया जा सकता है.
Photo: Unsplash