AC से पानी निकलना क्यों बंद हो गया? जानिए इसकी असली वजह और आसान उपाय

24 June 2026

Photo: AI

पानी निकलना दिक्कत है?

एयर कंडीशनर में एक पाइप लगा रहता है, जिसकी मदद से मॉइस्चर से बना पानी बाहर निकलता है. अगर आपके AC से पानी नहीं निकल रहा है, तो यह खराबी का संकेत हो सकता है.

Photo: Pexels

ब्लॉक हुआ पाइप

कई बार पानी निकालने वाले पाइप की समय पर सफाई नहीं करने की वजह से पानी निकलना बंद हो जाता है. इसके कारण AC की इंडोर यूनिट से पानी टपकने भी लग सकता है.

Photo: Pexels

गलत गैस 

AC की सर्विसिंग करवाते समय अगर गलत गैस डलवा दी जाए, तो इसकी वजह से कॉइल्स बहुत ज्यादा ठंडी हो जाती हैं. ऐसे में जो पानी बाहर निकलना चाहिए, वह जमने लगता है.

Photo: Pexels

गंदा एयर फिल्टर दुश्मन

AC के एयर फिल्टर में धूल और गंदगी जमा होने की वजह से हवा सही तरीके से पास नहीं हो पाती. इससे इंडोर यूनिट ज्यादा ठंडी हो जाती है और पानी निकलना बंद हो सकता है.

Photo: Pexels

सूखा मौसम

बाहर का मौसम अगर बहुत सूखा और गर्म है, तो हवा में नमी कम रहती है. इसकी वजह से मॉइस्चर कम बनता है और AC से पानी भी कम या बिल्कुल नहीं निकलता है.

Photo: Pexels

गलत इंस्टॉलेशन

AC को इंस्टॉल करते समय की गई गलतियां भी पानी न निकलने की वजह बन सकती हैं. अगर ड्रेनेज पाइप सही तरीके से नहीं लगाया गया है, तो पानी बाहर नहीं निकल पाएगा.

Photo: Pexels

कैसे करें ठीक?

पानी नहीं निकलने की समस्या को काफी हद तक आसानी से ठीक किया जा सकता है. सबसे पहले AC की इंडोर यूनिट का एयर फिल्टर निकालकर अच्छी तरह साफ करें.

Photo: Pexels

पाइप की सफाई

AC से बाहर निकलने वाले पाइप को समय-समय पर साफ करना जरूरी है. इससे पाइप के अंदर ब्लॉकेज नहीं होगा और पानी आसानी से बाहर निकलता रहेगा.

Photo: Pexels

Read Next