AC vs Cooler: किसका बिल करेगा जेब खाली? जानिए बिजली खपत का पूरा सच!

27 July 2026

Photo: AI

कौन करता है जेब खाली?

घर में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर या AC का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि दोनों में से कौन ज्यादा बिजली खाता है. आइए जानते हैं.

Photo: Pexels

किसकी खपत ज्यादा है?

रिपोर्ट के मुताबिक, एक नॉर्मल एयर कूलर 100 से 250 वॉट तक बिजली खपत करता है. वहीं, 1.5 टन का साधारण AC करीब 1,000 से 2,000 वॉट तक बिजली इस्तेमाल करता है.

Photo: Amazon

किसमें ज्यादा खर्च होती है?

अगर कूलर 1 घंटे चलता है, तो करीब 0.1 से 0.25 यूनिट बिजली खर्च होती है. वहीं, 1.5 टन का AC 1 घंटे में करीब 1.2 से 1.8 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है.

Photo: Amazon

10X तक का फर्क

अगर दोनों को एक ही समय तक चलाया जाए, तो AC की बिजली कोन्सुम्प्शन कूलर के मुकाबले करीब 10 गुना ज्यादा हो सकती है.

Photo: Pexels

कितना खर्च आएगा?

अगर आप रोज 8 घंटे कूलर चलाते हैं, तो महीने का बिजली बिल करीब ₹250 से ₹500 तक आ सकता है. वहीं, AC चलाने पर यही बिल करीब ₹2,000 से ₹4,000 तक पहुंच सकता है.

Photo: Pexels

इतना बड़ा फर्क क्यों?

कूलर में सिर्फ पानी का पंप और मोटर चलती है. वहीं, AC में हैवी-ड्यूटी कंप्रेसर होता है, जो सबसे ज्यादा बिजली इस्तेमाल करता है.

Photo: Amazon

क्या इन्वर्टर AC बेहतर है?

रिपोर्ट के मुताबिक, इन्वर्टर AC जरूरत के हिसाब से पावर कम-ज्यादा करता है. लेकिन फिर भी यह कूलर से करीब 3 से 5 गुना ज्यादा बिजली इस्तेमाल कर सकता है.

Photo: Pexels

हर मौसम बेहतर है?

कूलर सूखी जगहों पर ज्यादा अच्छा काम करता है. वहीं, AC लगभग हर मौसम और हर तरह के मौसम में अच्छी कूलिंग देता है.

Photo: Amazon

स्मार्ट कॉम्बिनेशन

अगर आप AC चलाकर भी बिजली का बिल कम रखना चाहते हैं, तो AC के साथ सीलिंग फैन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Photo: Amazon

Read Next