27 June 2026
Photo: AI
बारिश के मौसम में बहुत ज्यादा नमी होती है. इसकी वजह से AC में से गंदी बदबू आ सकती है और जंग लगने का भी खतरा रहता है. आइए जानते हैं, सर्विसिंग क्यों जरूरी है.
Photo: Pexels
बारिश के मौसम में बैक्टीरिया और फंगस जल्दी बढ़ते हैं. अगर गर्मियों के बाद AC की सर्विसिंग नहीं करवाई, तो उसमें से तेज बदबू आ सकती है.
Photo: Pexels
मानसून में हवा में नमी ज्यादा होती है, जिससे AC के अंदर ज्यादा पानी बनता है. अगर ड्रेन पाइप ब्लॉक हो जाए, तो आपके कमरे में पानी लीक हो सकता है.
Photo: Pexels
गर्मियों के साथ-साथ बारिश के मौसम में भी AC की जरूरत पड़ती है. सर्विसिंग करवाने के बाद AC की कूलिंग अच्छी बनी रहती है.
Photo: Pexels
गर्मियों में लगातार इस्तेमाल होने की वजह से AC के अंदर बहुत ज्यादा धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इसलिए मानसून शुरू होने से पहले इसकी सर्विसिंग करवाना बहुत जरूरी होता है.
Photo: Pexels
धूल और गंदगी से भरे AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसकी वजह से बिजली की खपत बढ़ जाती है. इस परेशानी से बचने के लिए समय पर सर्विसिंग करवाना जरूरी है.
Photo: Pexels
बारिश और नमी का सबसे ज्यादा असर AC के आउटडोर यूनिट पर पड़ता है. सर्विसिंग के बाद यह पक्का हो जाता है कि सभी वायरिंग सेफ हैं और कहीं गंदगी जमा नहीं है.
Photo: Pexels
अगर समय-समय पर AC की सर्विसिंग करवाई जाए और उसका सही तरीके से ध्यान रखा जाए, तो एयर कंडीशनर लंबे समय तक अच्छी तरह काम करता है.
Photo: Pexels