गर्मी में AC खा रहा है ज्यादा बिजली? ये रहा सर्विस का सही टाइम टेबल

11 June 2026

Photo: AI

क्यों आ रहा है ज्यादा बिल?

गर्मियों में AC का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है. इसकी वजह से AC में धूल और गंदगी जमा हो जाती है, आइए जानते हैं AC सर्विसिंग का सही टाइम टेबल.

Photo: ITG

सबसे पहली सर्विसिंग

गर्मियों का सीजन शुरू होने से पहले AC की एक फुल सर्विसिंग किसी प्रोफेशनल से जरूर करवा लें. इससे लंबे समय से बंद पड़ा AC अच्छी तरह साफ हो जाता है.

Photo: ITG

पूरा दिन इस्तेमाल करते हैं

अगर आप AC को लगातार 12 घंटे से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो हर 2 से 3 महीने में इसकी सर्विसिंग करवानी चाहिए. इससे कूलिंग में कोई कमी नहीं आती है.

Photo: ITG

फिल्टर की सफाई कब करें?

इस काम के लिए आपको टेक्नीशियन की जरूरत नहीं है. AC के इंडोर यूनिट का फिल्टर हर 15 दिन में निकालकर पानी से साफ कर लेना चाहिए.

Photo: ITG

धूल वाली जगह

अगर आप किसी व्यस्त सड़क या ज्यादा धूल वाली जगह के पास रहते हैं, तो AC के आउटडोर यूनिट की महीने में एक बार वॉटर वॉशिंग करवानी चाहिए.

Photo: ITG

पानी की पाइप की जांच

गर्मी के मौसम में AC से काफी पानी निकलता है. ऐसे में ड्रेनेज पाइप के अंदर गंदगी जमा हो सकती है. अगर समय पर सफाई न हो, तो पानी इंडोर यूनिट से टपककर अंदर गिर सकता है.

Photo: ITG

सीजन खत्म होने के बाद

जब गर्मियों का मौसम खत्म हो जाए, तब AC की एक आखिरी सर्विसिंग जरूर करवाएं. इससे अंदर जमा गंदगी साफ हो जाती है और बदबू या जंग लगने का खतरा कम हो जाता है.

Photo: ITG

आवाज आने लगे तो?

अगर आपके AC से ज्यादा आवाज आने लगे या कूलिंग कम हो जाए, तो तुरंत किसी टेक्नीशियन को बुलाएं. इससे छोटी खराबी समय रहते ठीक हो जाती है.

Photo: ITG

बिजली कैसे बचेगी?

इस तरह सर्विसिंग और सही देखभाल से AC पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता. AC स्मूथ तरीके से चलता है, बेहतर कूलिंग देता है और बिजली का बिल भी कम आता है.

Photo: ITG

Read Next