फरवरी में AC के साथ ना करें ये गलती, सबसे पहले कराएं ये काम
9 Feb 2026
Photo: Unsplash.com
दिल्ली-NCR समेत देश के कई इलाकों में दिन के समय का तापमान बढ़ गया है. वैसे तो ये मौसम AC चलाने का नहीं है, लेकिन अगर कोई AC चलाने का सोच रहा है तो रुक जाइये.
Photo: Getty image
दरअसल, AC लंबे समय तक बंद रहने की वजह से उसमें धूल-मिट्टी और कूड़ा आदि जमा हो जाता है.
Photo: Getty image
फरवरी या मार्च महीने में AC चलाने जा रहे हैं तो पहले उसकी सर्विसिंग करा लें. बिना सर्विसिंग के AC चलाने की वजह से वह खराब हो जाएगा.
Photo: Getty image
बिना सर्विसिंग वाले AC को चलाने की वजह से वह अच्छे से कूलिंग नहीं करेगा. गैस लीकेज आदि हो सकती है.
Photo: Getty image
बिना सर्विसिंग वाले AC को चलाने से उसपर लोड पड़ता है. इसकी वजह से बिजली बिल में बहुत ज्यादा इजाफा होगा.
Photo: Getty image
AC की सर्विसिंग ना कराने की वजह से उसका ड्रेनेज सिस्टम जाम हो सकता है. इसकी वजह से वह AC को खराब कर देगा.
Photo: Getty image
AC के पानी को स्टोर करने के लिए भी कुछ हैक का यूज कर सकते हैं. इसके लिए आप 4 इंच का पाइप यूज कर सकते हैं.
Photo: Screengrab/X
बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी इस हैक को शेयर किया था. 4 इंच के पाइप में AC का पानी स्टोर होता था और नीचे की तरफ उसमें टोटी थी.
Photo: Screengrab/X
AC जब ऑन होता तो उससे निकलने वाला साफ पानी मोटे पाइप में स्टोर हो जाता.जब AC के पानी की जरूरत होती तो टोटी ऑन करके उस पानी को निकाल लिया जाता.