27 April 2026
Photo: ITG
एयर कंडीशनर की सर्विसिंग जरूरी होती है, ताकि उससे बेहतर कूलिंग मिले और बिजली बिल भी कम आए. यूट्यूब पर ढेरों वीडियो हैं, जो घर पर ही AC की सर्विसिंग का तरीका बताते हैं.
Photo: Unsplash
बहुत से लोग इनका फायदा भी उठाते हैं और घर पर AC की सर्विस कर लेते हैं. हालांकि सर्विसिंग के दौरान की गई एक गलती आपके महंगे AC को कबाड़ बना सकती है.
Photo: Unsplash
AC सर्विसिंग में अक्सर लोगों को लगता है कि सिर्फ पानी और ब्रश की मदद से ये काम आसानी से हो जाएगा.
Photo: Unsplash
AC सर्विसिंग में सबसे जरूरी है कि पानी को कहां नहीं डालना चाहिए. कई बार एक गलती की वजह से AC की PCB खराब हो सकती है.
Photo: Unsplash
प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) को असल में AC का दिमाग बताया जाता है. यह AC के अधिकतर फंक्शन को कंट्रोल करता है.
Photo: Unsplash
PCB तय करती है कि कूलिंग को कब ऑन या ऑफ करना है. टेम्प्रेचर को कैसे कंट्रोल करना है. फैन स्पीड भी इसी से कंट्रोल होती है.
Photo: Getty
इन्वर्टर AC में लगने वाले PCB की कीमत काफी ज्यादा होती है. अगर ये खराब हो जाती है तो रिप्लेस कराने में करीब 10 हजार रुपये तक खर्च हो सकते हैं.
Photo: Getty
AC सर्विस में मैकेनिक कई इंस्ट्रूमेंट का यूज करते हैं. इसमें जेट पंप से लेकर टेम्प्रेचर मॉनिटर अपने पास रखते हैं.
Photo: Getty
एक्सपर्ट मैकेनिक सर्विसिंग से पहले एक बार AC की कंडिशन चेक करते हैं. कूलिंग कॉइल आदि को चेक कर लेते हैं.
Photo: Unsplash