13 July 2026
Photo: AI
एयर कंडीशनर के ज्यादातर रिमोट के पीछे आपको ऐसे 3 छेद देखने मिलते हैं. आपने भी कभी सोचा होगा कि ये किस काम आते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Pexels
रिमोट के पीछे दिए गए इस छेद के अंदर एक छोटा सा सेंसर होता है. ये आपके कमरे का तापमान रिकॉर्ड करता है, जिससे AC को पता चलता है कि कमरा कितना ठंडा या गर्म है.
Photo: Pexels
ये छेद Follow Me या I Feel जैसे फीचर्स के लिए होता है. इसकी मदद से AC को आपके आसपास का तापमान पता चलता है. ये आपकी लोकेशन ट्रैक नहीं करता.
Photo: Pexels
रिमोट में मौजूद सेंसर कमरे का सही तापमान मापता है. इसी वजह से AC जरूरत के हिसाब से बेहतर और सही कूलिंग करता है.
Photo: Pexels
अगर आप रिमोट को कवर में रखते हैं या किसी चीज से ढक देते हैं, तो ये सेंसर सही से काम नहीं कर पाएगा. इससे AC की कूलिंग पर असर पड़ सकता है.
Photo: Pexels
AC का रिमोट कंबल या तकिए के अंदर रखते हैं, तो भी ये फीचर सही से काम नहीं करेगा. इसलिए रिमोट को खुले में या वॉल माउंट पर रखना बेहतर है.
Photo: Pexels
आप रिमोट को लैपटॉप, टीवी या किसी दूसरी गरम जगह के पास रखते हैं, तो सेंसर गलत तापमान पढ़ सकता है. इससे AC बिजली का बिल बढ़ सकता है.
Photo: Amazon
रिमोट के पीछे दिया गया ये सेंसर कमरे का सही तापमान AC तक पहुंचाता है. इससे AC जरूरत के हिसाब से चलता है और फालतू बिजली की खपत कम हो सकती है.
Photo: Pexels