बारिश में AC चलाना चाहिए या नहीं, ये है सही जवाब

9 July 2026

Photo: AI Generated

देश में कई जगह बारिश 

दिल्ली-NCR समेत देश के अधिकतर शहरों और कस्बों में बारिश हो रही है. तेज बारिश की वजह से बहुत से इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. 

Photo: PTI 

बारिश में AC चलाएं या नहीं

बारिश के दौरान अक्सर लोगों को कंफ्यूजन होती है कि AC को चलाना है या नहीं. आइये इस सवाल का जवाब जानते हैं. 

Photo: PTI 

मौसम की कंडीशन 

बारिश के मौसम में AC चलाना या नहीं, ये मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करता है. आइए दोनों कंडिशन के बारे में जानते हैं. 

Photo: Unsplash 

बारिश में बढ़ जाती है उमस 

बारिश के मौसम में वातावरण में उमस बढ़ जाती है, जिसकी वजह से लोगों को भारी पसीने का सामना करना पड़ता है. ऐसे परिस्थिति में AC चलाना चाहिए.

Photo: Unsplash 

हर मौसम के लिए तैयार रहें

AC के आउटडोर को हर तरह के मौसम का सामना करने के लिए तैयार किया जाता है, जिसकी वजह से इसको किसी भी मौसम में इस्तेमाल कर सकते हैं.

Photo: Unsplash 

AC का ड्राई मोड 

बारिश के मौसम में ड्राई मोड का इस्तेमाल करना चाहिए. इसकी वजह से बेहतर कूलिंग मिलती है. ऐसे में बिजली बिल भी कम आता है.

Photo: Unsplash 

कब AC न चलाएं? 

मानसून के मौसम में कब AC नहीं चलाना चाहिए. अगर बिजली कड़क रही है तो उस मौसम के दौरान AC को नहीं चलाना चाहिए. आसपास बिजली गिरने से पावर फ्लकचुएट होने AC खराब हो सकती है.  

Photo: Unsplash 

आउटडोर के पानी 

AC का आउटडोर जमीन पर रखा है और बारिश के मौसम में उसके आसपास पानी इकट्ठा हो जाता है. ऐसे परिस्थिति में AC को नहीं चलाना चाहिए. 

Photo: Unsplash 

बिजली वायरिंग 

AC यूनिट में लगी तार कहीं से कटी है और उस पर लगा टेप भी हट गया है, ऐसी कंडीशन में AC का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. 

Photo: Unsplash 

Read Next