5 Aug 2026
Photo: AI Generated
एयर कंडीशनर के आउटडोर यूनिट के फैन के ऊपर एक ग्रिल लगी होती है. लेकिन कई लोग इसे निकलवा देते हैं. इसकी वजह से AC को भारी नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे.
Photo: Pexels
ग्रिल को इसलिए लगाया जाता है ताकि आउटडोर यूनिट के फैन की सेफ्टी हो सके. अगर फैन खराब हो जाए, तो AC ठीक से काम नहीं करता है.
Photo: Pexels
आउटडोर यूनिट का फैन बहुत तेज़ घूमता है. अगर उस पर ग्रिल नहीं लगी होगी, तो पते, बॉल या कोई दूसरी चीज़ अंदर चली जा सकती है, जिससे फैन खराब हो सकता है.
Photo: Pexels
अगर कोई चीज़ फैन में फंस जाए और उसी समय AC चालू हो, तो फैन की मोटर खराब हो सकती है. मोटर बदलवाने या ठीक करवाने में अच्छा-खासा खर्च आता है.
Photo: Pexels
आउटडोर यूनिट पर ग्रिल नहीं होगी, तो चिड़ियां उसमें घोंसला बना सकती हैं. इससे AC जल्दी खराब हो सकता है और उसकी कूलिंग पर भी असर पड़ता है.
Photo: Pexels
ग्रिल न होने पर वायरिंग खुली दिख सकती है. अगर कोई गलती से वायर को छू ले, तो जोर का करंट लग सकता है. ग्रिल ऐसी दुर्घटनाओं से भी बचाने का काम करती है.
Photo: Pexels
AC कमरे को ठंडा करने के लिए रेफ्रिजरेंट का इस्तेमाल करता है. अगर ग्रिल नहीं होगी, तो आउटडोर यूनिट की ट्यूब आसानी से डैमेज हो सकती हैं और कूलेंट लीक हो सकता है.
Photo: Pexels
AC में यह ग्रिल पहले से लगी होती है. लेकिन कई बार सर्विस के बाद कुछ इलेक्ट्रिशियन इसे वापस नहीं लगाते. इस लापरवाही की वजह से AC की लाइफ भी कम हो सकती है.
Photo: Pexels
मार्केट में कई सेकंड हैंड AC कम कीमत पर मिल जाते हैं, लेकिन उनमें कई बार आउटडोर यूनिट की ग्रिल नहीं होती. ऐसा AC खरीदने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें.
Photo: Pexels