AC पर जाली लगाना सही है या गलत? जानिए सच!

17 July 2026

Photo: AI

AC पर लगी जाली

अक्सर घर के बाहर लगे AC के आउटडोर यूनिट को बचाने के लिए लोग उसके चारों तरफ लोहे की जाली लगवा देते हैं, ताकि चोरी न हो. आइए जानते हैं इसके पीछे की सच्चाई.

Photo: Pexels

जाली पहुंचाती है नुकसान?

आउटडोर यूनिट गर्म हवा बाहर निकालता है. अगर जाली बहुत ज्यादा बंद है, तो गर्म हवा सही तरीके से बाहर नहीं निकल पाती. इससे आउटडोर यूनिट ठीक से ठंडा नहीं हो पाता.

Photo: Pexels

गर्म हवा हो जाती है कैद

जाली की वजह से जो गर्म हवा बाहर निकलनी चाहिए, वह सही तरीके से बाहर नहीं निकल पाती. इससे गर्म हवा आउटडोर यूनिट के आसपास ही फंस जाती है.

Photo: Pexels

ओवरहीटिंग की समस्या

अगर AC को लंबे समय तक चलाया जाए, तो ओवरहीटिंग की समस्या आ सकती है. इसका असर AC की कूलिंग पर भी पड़ सकता है.

Photo: Pexels

बिजली का बिल ज्यादा

आउटडोर यूनिट में कंप्रेसर लगा होता है. ओवरहीटिंग की वजह से कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है. इससे बिजली की खपत बढ़ जाती है और बिजली का बिल भी ज्यादा आ सकता है.

Photo: Pexels

लाइफ होती है कम

अगर AC को बार-बार ओवरहीटिंग की हालत में चलाया जाए, तो इसके पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं. इससे AC की लाइफ भी कम हो जाती है.

Photo: Pexels

पेड़-पौधों का खतरा

कई लोग जाली लगाने के बाद उसकी सफाई या देखभाल नहीं करते. धीरे-धीरे उस पर पेड़-पौधे या बेलें फैल जाती हैं और एयर फ्लो रुक जाता है. इससे AC की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है.

Photo: Pexels

जाली में रखें कट

अगर आप आउटडोर यूनिट को चोरी से बचाने के लिए जाली लगवा रहे हैं, तो जहां फैन है वहां खुली जगह या बड़ा कट जरूर रखें.

Photo: Pexels

पेड़-पौधों से बचाकर रखें

जाली लगाने के बाद ध्यान रखें कि उसके आसपास पेड़-पौधे या बेलें न उगें. नहीं तो एयर फ्लो रुक सकता है और AC को भारी नुकसान हो सकता है.

Photo: Pexels

Read Next